6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 17 जनवरी 2019: आज धनु राशि के जातकों को कार्यों में रुकावटें आ सकती है

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 16, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: दुसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें।

वृषभ राशि: अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे है। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

मिथुन राशि: व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी।

कर्क राशि: कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रसाशनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते है। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें।

सिंह राशि: पैसा आता है पर जाता कहा है। इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कन्या राशि: आज विशेष उपलब्धी वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग है। धन संचय होगा।

तुला राशि: युवाओं को करीयर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पुरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दुसरों को दखल न दें, नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि: अपने पराये की परख करें। आप के अकडू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति अवरोध बरकरार रहेंगे।

धनु राशि: बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुल कर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापरिक लाभ संभव है।

मकर राशि: व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है, सतर्कता और सुझबुझ से मामला निपटा लें। संबंध टूट सकते है।

कुंभ राशि: राजनेतिक लाभ के योग बन रहे है। हीरे के व्यवसाइयों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी

मीन राशि: अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जित लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आप का समर्पित भाव सफलता दिलवाएगा। वाहन सुख हो सकता है।