5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2018 : आज बजरंगबली की विशेष कृपा से इस राशि के जातकों को होगा धन लाभ

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 15, 2018

aaj ka rashifal

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2018 : आज बजरंगबली की विशेष कृपा से इस राशि के जातकों को होगा धन लाभ

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

वृषभ राशि: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें, विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

मिथुन राशि: समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

सिंह राशि: अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि: दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किये गये प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि: कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि: काम बहूत हैं, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मकर राशि: स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें, बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है।

कुंभ राशि: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि: साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।