5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 जून राशिफल : सोमवार का दिन इन लोगों के लिए रहेगा लाभप्रद, बाकियों के लिए रहेगा सामान्य

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 17, 2018

rashifal

18 जून राशिफल : सोमवार का दिन इन लोगों के लिए रहेगा लाभप्रद, बाकियों के लिए रहेगा सामान्य

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: मेष नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है खुद को परिपक्व करें। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृषभ राशि: आप की आदतों के कारण अपनों से दुरियां बन सकती है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदल लें। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

मिथुन राशि: पारिवारिक लोगों से संबन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

कर्क राशि: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।

सिंह राशि: आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

कन्या राशि: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

तुला राशि: बीती बातों को भुला कर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

धनु राशि: कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

मकर राशि: धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

कुंभ राशि: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीन राशि: नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।