script

आपकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़िये यहां

locationभोपालPublished: May 19, 2020 07:43:29 pm

आज पूरे दिन व पूरी रात सौभाग्य योग रहेगा…

aaj ka rashifal tuesday 20may2020,Wednesday video in hindi

aaj ka rashifal tuesday 20may2020,Wednesday video in hindi

आज 20 मई 2020 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। बुधवार को पूरे दिन पूरी रात सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा बुधवार शाम 7 बजकर 43 मिनट से लेकर कल सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। त्रयोदशी तिथि होने के कारण भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत किया जाता है। इस संबंध में ज्योतिष पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता का कहना है कि आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष कीत्रयोदशी तिथि है, वहीं राशि के अनुसार आपका दिन…

आज का राशिफल…
1. मेष राशि-
जो सोच रहे थे उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दे सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

2. वृषभ राशि-
मन की चंचल के कारण आप थोड़ी थोड़ी देर अपना निर्णय बदलते हैं। सफलता चाहते हैं तो आपको क्या करना है, इस पर अपना मन स्थिर करें। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

3. मिथुन राशि-
आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। आज लंबे समय के बाद खुद के लिए समय मिलेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता हे। विवाह सम्बन्धी अवरोध बने रहेंगे।

4. कर्क राशि-
नए सौदे व्यपार को नई उंचाई देंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, अत: शांति से समय व्यतीत करें।

5. सिंह राशि-
कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिलने के बीच समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

6. कन्या राशि-
आप की मेहनत का फल शुभ मिलेगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग के बीच आज पुराने लेन-देन होगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।

7. तुला राशि-
नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे हैं। वहीं व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग की संभावना है।

8. वृश्चिक राशि-
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन मन में कई दिनों से चल रही किसी बात को लेकर आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।

9. धनु राशि-
मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च करने के बीच परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया हे। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव है।

10. मकर राशि-
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करने से लाभ होगा। लेकिन विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित होने की संभावना के बीच जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। उपाय के तौर पर भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें।
11. कुम्भ राशि-
धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। कार्य सहजता से पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखायगा। परिवार में किसी आयोजन को ले कर चर्चा होगी। किसी असहाय की मदद करें।
12. मीन राशि-
आज प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। लेकिन दिन में आलस महसूस करने के अलावा पेट से संबंधित तकलीफ़ सम्भव है। यदि आप व्यापार बदलने का मन बना रहे हैं, तो समय अभी ठीक नहीं है। आमदनी के रास्ते रुके से रहेंगे, जबकि पूजा पाठ में मन लगेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो