8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 23 June: मेष, मिथुन समेत 5 राशि के लोगों को मिलेगी उन्नति, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 23 June 2024: रविवार से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो रही है, इसी के साथ दुर्लभ विश्वघस्त्र पक्ष यानी काल योग की भी शुरुआत हो रही है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि पहले दिन मेष, मिथुन समेत 5 राशि के लोगों को उन्नति का मौका मिलेगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल रविवार में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday)

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 23 June 2024

आज का राशिफल रविवार 23 जून 2024

आज का राशिफल मेष राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल 23 जून के अनुसार रविवार को मेष राश वालों को मेहनत और सूझबूझ से उन्नति का अवसर मिलेगा। समय शुभ और अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई और मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पुरे होंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल 23 जून के अनुसार रविवार को वृषभ राशि वालों के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रूचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार रविवार को समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख और सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

ये भी पढ़ेंः Yogini Ekadashi 2024 Date: योगिनी एकादशी पर तीन शुभ योगों का संगम, जानें कब है योगिनी एकादशी, शुभ योग, महत्व, पारण समय और पूजा विधि

आज का राशिफल कर्क राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 23 जून को अनचाहे काम करने होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी । नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 23 to 29 June: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 5 राशियों को व्यापार में तरक्की, खूब धन लाभ साप्ताहिक राशिफल में तुला से मीन तक सब जानें भविष्य

आज का राशिफल सिंह राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार रविवार को सिंह राशि वालों को कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

आज का राशिफल कन्या राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

रविवार राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों के परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रूचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

आज का राशिफल तुला राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

रविवार राशिफल तुला के अनुसार तुला वालों के लिए दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं, अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope 23 june to 29 june: नए सप्ताह में मेष, सिंह समेत 3 राशियों बड़ा आर्थिक लाभ, करियर में सफलता, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें भविष्य

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों को दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रूका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

आज का राशिफल धनु राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

धनु राशिफल के अनुसार निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

ये भी पढ़ेंःPersonality By Hast Rekha: आपका हाथ खोल देता है व्यक्तित्व, स्वभाव और चरित्र का राज, रेखाएं और निशान जीवन के सीक्रेट का करते हैं इशारा

आज का राशिफल मकर राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

रूके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope और Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज का राशिफल मीन राशि 23 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी । राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।