13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 28 May: वृषभ, कर्क समेत 5 राशि के लोगों होगा आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 28 May 2024: दैनिक राशिफल 28 मई 2024 का संकेत है कि मंगलवार को वृषभ, कर्क समेत 5 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। विशेष रूप से व्यापारियों के अच्छे दिन आएंगे। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य ( daily horoscope tuesday) ...

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 28 May 2024

आज का राशिफल मंगलवार 28 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 28 मई 2024 (daily horoscope tuesday aries)

मंगलवार 28 मई को मेष राशि वालों को अपने आप पर विश्वास रखना होगा, आप दूसरो के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा और व्यय बढ़ेंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope taurus)

वृषभ राशि वालों को 28 मई मंगलवार को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।

 आज का राशिफल मिथुन राशि 28 मई 2024  ( daily horoscope gemini) 

 मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेंःMonthly Horoscope और Weekly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज का राशिफल कर्क राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope cancer)

 कर्क राशि वालों को आपके काम करने के तरीकों में सुधार करने की जरूरत होगी। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope leo)       

 कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

आज का राशिफल कन्या राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope virgo)

अपने पराये में फर्क समझें, ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

ये भी पढ़ेंः Shani Jayanti Upay: शनैश्चर जयंती पर करें ये सरल उपाय, शनि देव देंगे सफलता, सुख समृद्धि का वरदान

आज का राशिफल तुला राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope libra)          

 कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope scorpio)

 सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे, कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।

ये भी पढ़ेंः Mulank 9 Personality: इन बर्थ डेट वाले लोगों को लग्जरी चीजों का होता है शौक, इनके पास होता है खूब पैसा

आज का राशिफल धनु राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope sagittarius)

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

आज का राशिफल मकर राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope capricorn)

  28 मई मंगलवार का दिन चिंता में बीतेगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः इन तारीखों पर जन्मे लोगों को मिलता है अपार धन दौलत, जीवन में रहती है एक परेशानी

आज का राशिफल कुंभ राशि 28 मई ( daily horoscope aquarius)

कुंभ राशि वालों के दिन की शुरुआत मंगलवार 28 मई को आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं, श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

आज का राशिफल मीन राशि 28 मई 2024 ( daily horoscope pisces)      

 समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हों तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं, लाभ के अवसर बढ़ेंगे।