6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 28 सितंबर 2018 : आज इस राशि के जातकों को परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, हर कार्य में सफलता मिलेगी

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 27, 2018

rashifal

आज का राशिफल 28 सितंबर 2018 : आज इस राशि के जातकों को परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, हर कार्य में सफलता मिलेगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि: विदेश जाने के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। ब़ड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि: राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह ना करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि: संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशि: नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि: ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में हैं। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।

तुला राशि: विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

मकर राशि: राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर ख़त्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि: दिन उत्तम रहेगा। मनानुकूल भोजन की प्राप्ति होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि: दिन खुशनुमा रहेगा, अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।