
Aaj Ka Rashifal 7 October 2024: आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार निजी जीवन में चल रहे तनाव के कारण स्वास्थ्य कमजोर होगा, जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक होगा। भाइयों से मनमुटाव संभव है।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण तनाव हावी होगा, पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में चल रहे घाटे के कारण चिंता बढ़ सकती है, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 7 अक्टूबर को दिन की शुरुआत आत्मविश्वास से होगी, दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार स्वास्थ्य में सुधार न होने से मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है, संतान के किए कार्यों से मन दुखी होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
आज का राशिफल सिंह राशि सोमवार के अनुसार पारिवारिक तनाव के कारण निजी कार्य बाधित होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। वाहन मशीनरी पर खर्च होगा, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।
आज का राशिफल कन्या राशि सोमवार के अनुसार 7 अक्टूबर को निजी जीवन से जुड़ी बातों को गुप्त रखें, समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। झूठ बोलने से बचें, आर्थिक मामलों में सचेत रहें। आलस्य त्याग कर मेहनत करें और आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार कम बोलें, अच्छा बोलें। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ना बंद करें, समय रहते जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को सुलझा लें।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 7 अक्टूबर के अनुसार बात कम और काम ज्यादा करने की आवश्यकता है। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें, वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सोमवार राशिफल के अनुसार 7 अक्टूबर को धनु राशि वालों को संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिवार जनों के सहयोग से आर्थिक मामले पूरे होंगे, संपत्ति से संबंधित विवाद यथावत रहेंगे। पिता से तालमेल स्थापित न होने से कार्य बाधित होंगे।
सोमवार राशिफल मकर राशि के अनुसार कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ेगा, जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। सांस्कृतिक आयोजनों में विशेष भूमिका रहेगी।
कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे, आर्थिक मामले समझदारी से हल होंगे। दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे, कारोबार में चल रही मंदी के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशिफल के अनुसार 7 अक्टूबर का दिन मीन राशि वालों के लिए उपलब्धि से भरा रहेगा, अध्ययन के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय बदलाव वाला है, मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। वाहन सुख संभव है।
Updated on:
07 Oct 2024 07:52 am
Published on:
06 Oct 2024 05:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
