
Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: आज का राशिफल 9 दिसंबर सोमवार 2024
Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: सोमवार राशिफल का संकेत है कि 9 दिसंबर को मिथुन राशि वाले अपने राज लोगों से बताते हैं तो उन्हें नुकसान हो सकता है। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Monday)
आज का राशिफल मेष राशि 9 दिसंबर के अनुसार सोमवार को कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखनी जरूरी है।
आज का राशिफल वृषभ राशि 9 दिसंबर के अनुसार सोमवार को परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान, चित्रकारी में रूचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य संपन्न होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार के अनुसार आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार 9 दिसंबर को दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ से काम में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रूका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 9 दिसंबर को निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 9 दिसंबर को रूके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस और पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार सोमवार को नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।
सोमवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 9 दिसंबर को आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी । पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी । राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 9 दिसंबर को संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। धर्म कर्म में समय बीतेगा, आपके अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
सोमवार राशिफल मकर राशि 9 दिसंबर को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए गलत मार्ग पर जाने से बचें, बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। माता के स्वास्थ्य संबंधित चिंता बनी रहेगी।
कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी, पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। संतान के क्रियाकलापों से नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मीन राशिफल सोमवार के अनुसार 9 दिसंबर को बाहरी लोगों के दख़ल से कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। वाहन पर खर्च संभव है। यात्रा के योग हैं, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
Updated on:
08 Dec 2024 06:44 pm
Published on:
08 Dec 2024 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
