10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 9 October: इस राशि के लोगों को नई तकनीक का प्रयोग देगी लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 9 October 2024: दैनिक राशिफल बुधवार का संकेत है कि 9 अक्टूबर का दिन कई राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है। छठें दिन के नवरात्रि राशिफल के अनुसार इस दिन मां दुर्गा की छठीं शक्ति पूजा होगी और कई राशि के लोगों को विशेष फल देंगी। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Wednesday) ..

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 9 October 2024

Aaj Ka Rashifal 9 October 2024: आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2024

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार मेष राशि वाले कार्य को समय पर करना सीखें, आलस्य की अधिकता के कारण कई कार्य लंबित रहेंगे। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 9 अक्टूबर बुधवार को अपने नकारात्मक विचारों पर अंकुश रखें, पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। बड़ों का मार्गदर्शन आगे बढ़ाने में सहायक होगा, युवाओं के लिए समय शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार कारोबार में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। विवाह योग जातकों के लिए समय शुभ है।

ये भी पढ़ेंः

Maa Katyayani Ke Mantra: गोधूलि वेला में जप लें 51 माला मां कात्यायनी के ये मंत्र, विवाह की बाधा हो जाएगी दूर, मिलेगा ऐश्वर्य

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि बुधवार के अनुसार 9 अक्टूबर को भी कर्क राशि वालों का लाभदायक समय चलता रहेगा, रूके कार्य पूरे होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभकारी होगा, सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार बुधवार 9 अक्टूबर को आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, पूर्व में की गई गलती का पश्चाताप होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, आध्यात्मिक दृष्टि से समय मध्यम है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 9 अक्टूबर को कन्या राशि वालों को संतों का सानिध्य मिलेगा, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रूका पैसा मिलने से कई लंबित कार्य पूरे होंगे, जमीन जायदाद के मामलों में चल रहे विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

Maa Katyayini Puja vidhi : इस ऋषि के कारण मां का नाम पड़ा कात्यायनी, पढ़ें माता कात्यायनी के मंत्र और संपूर्ण पूजा विधि

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार बुधवार को दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी, मित्रों के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक तनाव उभर सकता है, कार्य की अधिकता रहेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 9 अक्टूबर को कार्य की अधिकता के कारण निजी कार्य बाधित होंगे, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं, मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

बुधवार राशिफल के अनुसार बुधवार को दूसरों की बातों में आकर अपने निजी संबंध कमजोर ना करें, स्वविवेक से कार्य करें। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।

ये भी पढ़ेंः

Maa Katyayani Ki Aarti: मां कात्यायनी की आरती से मिलता है अनोखा वरदान, बदल जाता है जीवन

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

बुधवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 9 अक्टूबर को आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, भाइयों से चल रहे विवाद किसी समझदार के सहयोग से सुलझ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, साथ ही प्रमोशन के योग भी हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल के अनुसार बुधवार को पूर्व में की गई गलती को सुधारने का अवसर मिलेगा। 9 अक्टूबर को माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मकान दुकान निर्माण के लिए आर्थिक व्यवस्था सुलभ होगी।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल के अनुसार व्यस्तता अधिक रहेगी, संतान के किए कार्यों से मन दुखी होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारियों से चल रही अनबन बड़ा रूप ले सकती है।