
Aaj Ka Rashifal Dhanteras Rashifal: आज का राशिफल 29 अक्टूबर
Aaj Ka Rashifal 29 October 2024: मंगलवार 29 अक्टूबर की तिथि बेहद खास है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस का दिन कई राशि के लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। आज का राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए सबका भविष्य (2024 Daily Horoscope Tuesday) ..
आज का राशिफल मेष राशि 29 अक्टूबर के अनुसार मंगलवार को कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी। निजी संबंधों में किसी के व्यवहार से दुखी होंगे, संतान को अनुशासित जीवन प्रदान करें।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार मंगलवार का दिन उपयुक्त है, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी, मनपसंद जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार बिना सोचे समझे जवाब देने से बचें, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापारिक सफलता से आत्मबल बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल आनंदपूर्वक रहेगा, करियर में आ रही परेशानी दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 29 अक्टूबर धनतेरस पर निजी जीवन में निर्णय लेने पर असमंजस की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, घर की साजःसज्जा पर खर्च होगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य पूर्ण करने में सहयोगी रहेगा।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 29 अक्टूबर को धनतेरस पर आर्थिक मंदी का असर सिंह राशि वालों के निजी जीवन पर होगा, स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। नौकरी में आ रही परेशानी की वजह से क्रोध और तनाव बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार मंगलवार धनतेरस को आलस्य की अधिकता रहेगी, दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ना लाभकारी साबित होगा। किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा, घर परिवार में नए वाहन मशीनरी का आगमन होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार मंगलवार को किसी से अपने मन की बात कहने का अवसर मिलेगा, करियर में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार मंगलवार को अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं। संतान पर अंकुश रखें वर्ना परेशानी बढ़ सकती है। व्यावसायिक विरोधी सक्रिय होंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं।
मंगलवार राशिफल 29 अक्टूबर के अनुसार धनु राशि वाले अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों को सार्वजनिक न करें वर्ना लोग मजाक बनाएंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग शुभ रहेगा, जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी।
ये भी पढ़ेंः
मंगलवार राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों के लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव अब समाप्त होने वाले हैं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें और नेकी के मार्ग पर चलते रहें। व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है, विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल के अनुसार 29 अक्टूबर धनतेरस पर नौकरी में चल रहे मनमुटाव से तनाव बढ़ेगा, सहकर्मियों का सहयोग न मिलने से कार्य करने की इच्छा समाप्त होगी। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय व्यवस्तता पूर्ण रहेगा।
मीन राशिफल धनतेरस के अनुसार आपकी तरक्की से विरोधी परास्त होंगे, परिजनों से सहयोग न मिलने के कारण क्रोध बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, जमीन जायदाद से जुड़े विवाद यथावत रहेंगे।
Updated on:
29 Oct 2024 10:26 am
Published on:
28 Oct 2024 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
