
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 10 April 2021
आज साल 2021 में अप्रैल की 10 तारीख को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शरीर में यह नाभि व हड्डियों पर तो वहीं कुंडली में दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन शनि ग्रह की संचालक देवी माता काली व श्री बजरंगबली की पूजा का भी विधान है।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 10 April 2021,Saturday...
1. मेष राशि:-
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा।
2. वृषभ राशि:-
हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
3. मिथुन राशि:-
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
4. कर्क राशि:-
मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।
5. सिंह राशि:-
बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
6. कन्या राशि:-
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
7. तुला राशि:-
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए श्रीराम की पूजा करें।
8. वृश्चिक राशि:-
समय से अपने काम को करना सीखें।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।
9. धनु राशि:-
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे।अचानक हाथ में आए लाभ के अवसरों को जाने न दें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।न्यायपक्ष मजबूत होगा।
10. मकर राशि:-
न चाहते हुए भी आज आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।
11. कुम्भ राशि:-
बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। दूसरे लोगो की बातो पर जल्द विश्वास करने से बचें।
12. मीन राशि:-
व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाहन सुख मिलेगा।
Published on:
09 Apr 2021 06:30 pm
