7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल : श्रीविष्णु की कृपा से इनके शत्रु होंगे परास्त, तो इनके यश और लाभ में होगी वृद्धि

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 11 june 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 11 june 2020

आज वर्ष 2020 के जून की 11 तारीख यानि 11 जून 2020 को बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। वहीं गुरु को विद्या का कारक ग्रह माना गया है।

इसका रंग पीला व रत्न पुखराज होता है। जबकि इस दिन के कारक देव जगत के पालन हार श्रीविष्णु माने गए हैं। वहीं इस दिन मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 11 june 2020
आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि ( 09:10 PM तक- सप्तमी ) व दिन गुरुवार का है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र ( 04:36 PM तक- शतभिषा ) रहेगा।

11 जून 2020 का शुभ मुहूर्त...
अभिजित मुहूर्त - 11:30 AM से 12:25 PM
अमृत काल - 05:29 AM से 07:12 AM
रवि योग - 04:36 PM से 05:07 AM, जून 12

11 जून 2020 का अशुभ मुहूर्त...
यमगण्ड - 05:06:53 से 06:49:36 तक
राहुकाल - 13:40:26 से 15:23:08 तक
गुलिक काल - 08:32:18 से 10:15:01 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 11 जून 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 11 JUNE 2020,Thursday

1. मेष राशि :-
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से आपके यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

2. वृषभ राशि :-
सफलता से यश में वृद्धि होने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बने रहने के बीच संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

3. मिथुन राशि :-
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं, वहीं सोचने समझने की शक्ति में भी कमी आएगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

4. कर्क राशि :-
कार्यस्थल पर विवादों में बढ़ौतरी हो सकती है, संयम से काम लें। लाभ के बीच आज मौन ही लाभदायक होगा। परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

5. सिंह राशि :-
जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है। समय का उतार चढ़ाव निराशा की ओर ले जाएगा।

6. कन्या राशि :-
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहने के साथ ही मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है।सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

7. तुला राशि :-
दिन मध्यम है। अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखते हुए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेगे।

8. वृश्चिक राशि :-
समय की अनुकूलता के आभास के बीच लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा को टालें।

9. धनु राशि :-
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग के बीच कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे हो रहे काम के चलते लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

10. मकर राशि :-
नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

11. कुम्भ राशि :-
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

12. मीन राशि :-
योजना के अभाव में लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।