
Aaj Ka Tarot Rashifal 3 March 2025
Aaj Ka Tarot Rashifal 3 March 2025 : सोमवार (Vinayak Chaturthi) 3 मार्च का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कुछ खास संकेत लेकर आया है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन—इन सभी राशियों के जातकों को करियर, वित्त, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश मिल सकते हैं। धनु , कुंभ और मीन राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा, धन-लाभ और मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स रीडर नीतिका शर्मा से का आज का टैरो राशिफल।
Today Tarot Horoscope Aries : मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन (Vinayak Chaturthi) टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आपको सलाह है कि आज कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। किसी बात को लेकर आपका आज अनावश्यक विवाद हो सकता है। साथ ही आज आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।
Today Tarot Horoscope Taurus : वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, सोमवार (Vinayak Chaturthi) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। दरअसल, आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस राशि के कुछ लोग अपना समय धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे।
Today Tarot Horoscope Gemini :मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको अपने परिचितों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज यदि आपसे कोई उधार मांगे तो थोड़ा सोच विचार करके ही दें। वरना आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आज आप मकान या वाहन पर धन खर्च कर सकते हैं।
Today Tarot Horoscope Cancer : कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही जगह आर्थिक मामलों में थोड़ा समझदारी से काम करने की जरूरत है। हालांकि, आज कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।
Today Tarot Horoscope Leo :टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन (Vinayak Chaturthi) काफी अहम रहने वाला है। आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
Today Tarot Horoscope Virgo :टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। वरना आपकी किसी से बेवजह की बहस हो सकती है। जिस वजह से आपका अपने सहयोगियों से विवाद या झगड़ा हो सकता है। साथ ही आज कोशिश करें की आप कार्यस्थल पर नई चीजों को सीखने के लिए आगे रहें। वरना बाकी लोगों के तुला में कहीं आप पीछे न रह जाएं।
Today Tarot Horoscope Libra :टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज खुद को कामकाज को लेकर अधिक फोकस नहीं कर पाएंगे। आज हो सकता है कि आपको कामकाज में दिशा की कमी महसूस हो जाए। आपको सलाह है कि अपना ध्यान केंद्रित रखें।
Today Tarot Horoscope Scorpio :टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज काफी परेशानियों और मतभेदों से आमना सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। हो सकता है कि आज आपके काम ठीक से पूरे न हो पाएं। आपको सलाह है कि किसी से भी अनावश्यक विवाद से बचें।
Today Tarot Horoscope Sagittarius :टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है। आज आपके सामने नए अवसर आएंगे। साथ ही आज आप जो भी यात्रा करेंगे आपको वांछित परिणाम मिलेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
Today Tarot Horoscope Capricorn :टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। साथ ही आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से थोड़ा सावधान रहें। व्यापारियों को कोई भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।
Today Tarot Horoscope Aquarius :टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन (Vinayak Chaturthi) बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के कुछ जातकों को संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, आपको अपने रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।
Today Tarot Horoscope Pisces : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। साथ ही आपके कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
Published on:
02 Mar 2025 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
