5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष 2 मार्च 2019: अंक 04 वाले जातकों को मर्यादाओं का पालन करना होगा मुश्किल

अंकज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिनज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Mar 01, 2019

ank jyotish

अंकज्योतिष 2 मार्च 2019: अंक 04 वाले जातकों को मर्यादाओं का पालन करना होगा मुश्किल

दिनांक 02 मार्च -(अंकज्योतिष)

अंक 01 - मजदूरवर्ग पारिश्रमिक का अधिकांश हिस्सा मनोरंजन के क्षेत्र मे खर्च कर देगें जिससे पारिवारिक जरूरत मे कमी करना पड़ सकती है। आध्यात्मिक सत्संग मन को प्रसन्न रखेगा । अनुकूलता के लिए -तुलसी पत्ते का सेवन कर घर से निकले।

अंक 02 - कार्यस्थल पर अपने कार्यो के प्रति बरती गई लापरवाही किसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। कानुनी कामकाज को निपटाने मे तेजी का रूख रहने की संभावना है।
अनुकूलता के लिए - श्रीगणेशजी को दूर्वा चढ़ाए ।


अंक 03 - कार्यक्षमता का पुरी तरह से आकलन करने के बाद ही जिम्मेदारी का बोझ अपने ऊपर ले । तेजी मंदी के धंधे मे सिर्फ नुकसान को झेलने लायक पैसो का ही निवेश करे ।
अनुकूलता के लिए - प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन करे ।


अंक 04 - आर्थिक मंदी के कारण कारोबारी लाभ मे आई कमी को पाटने के लिए अपनी जरूरतों को सीमित करना होगा । मित्रों के मध्य परिस्थितिजन्य अपना नुकसान हो सकता है।
अनुकूलता के लिए - पक्षियों को भुनी हुई मक्का खिलाए ।


अंक 05 - अपने रंगीनी स्वभाव के कारण कार्यालय मे साथियों के मध्य अपमानित होना पड़ सकता है। अल्प समय मे धन कमाने की इच्छा गलत रास्तो पर चलने के लिए प्रेरित करेगी ।
अनुकूलता के लिए - गुड़ का सेवन कर घर से निकले ।


अंक 06 - शेयर बाजार मे आई तेजी निवेश के लिए बाध्य करेगी व निवेश में कुछ हद तक सफल भी रहेगें । नये व्यक्तियों से मिलना व संबंध बनाना व्यवसाय की दृष्टि से लाभदायी रहेगा ।
अनुकूलता के लिए - मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाए ।

अंक 07 - नये काम को करने के लिए ज्यादा आत्मविष्वास के कारण कोई गलत फैसले ले सकते है। कामकाज मे परिवर्तन की इच्छा कामयाब होगी किंतु कर्ज का बोझ भी बढ़ जाएगा ।
अनुकूलता के लिए - देवी मंदिर मे 5 नारियल चढ़ाए ।


अंक 08 - साझेदारी के कामकाज मे अपने सिद्धांतो को एकदम से थोपने के बजाए मिलकर रणनिति बनाने का प्रयास करे । लाभांश का अधिकांश हिस्सा घर की जरूरतो पर खर्च होगा ।
अनुकूलता के लिए - किसी भी ब्राह्मण को वस्त्र दान में दे ।


अंक 09 - सत्संग मे भाग लेते हुए भी मन भौतिकवादी जगत को भोगने की इच्छाओ से दूर नही हो पाएगा । रिस्तेदारी में धार्मिक कार्यक्रमो में शामिल होने के मौके आ सकते है।
अनुकूलता के लिए - नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करे ।