24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष 11 मार्च 2019: घर के मुख्य द्वार पर सजा दें ये खास चीज़, होगा सुख-शांति और संपदा का आगमन

अंकज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन  
2 min read
Google source verification

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- अपने उन्मुक्त व्यवहार को सीमित रखते हुए घर परिवार पर समुचित ध्यान देना होगा। शेयर बाजार में आज का काम कल करने की प्रवत्ति बड़ा नुकसान करवा सकती है।
अनुकूलता के लिए- कोए को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 02- किसी नई योजना के लिए चल रहा ऋण का संकट दूर होने से मन मे उत्साह का संचार होगा। नए व्यक्तियों से मेलमिलाप के कारण नए सौदे अपने हाथ में आ सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- आधुनीक जीवनशैली से यथासंभव बचें।

अंक 03- विद्यार्थियों को दिन की शुरूआत में ही मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा किंतु कुशाग्र बुद्धि के चलते समस्या मिनटो मे हल होगी। संयुक्त कारोबार में जिम्मेदारी के काम से बचें।
अनुकूलता के लिए- सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें।

अंक 04- अगर स्वजनो का खोया हुआ विश्वास पुनः पाना चाहते है तो अपनी बात पर कायम रहते हुए कार्य करने होंगे। मित्रो पर जरूरत से ज्यादा किया विश्वास धोखा दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाएं।

अंक 05- भुमि भवन के कामकाज मे मंदी से निराश होने की जरूरत नही है आगे परिस्थितियां अनुकूल आने वाली है। मेहनत व लगन से किए कार्यो को बरकरार नही रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- केसर चंदन का तिलक लगाकर कार्य शुरू करें।

अंक 06- निजी संबंधों में आपसी सामंजस्य से दीन दुनिया की तमाम मुसीबतों से निपटने में सक्षम होंगे। काम में स्पष्टता व व्यवहार कुशलता से अपने अधिकारों मे वुद्धि हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थो के सेवन से बचें।

अंक 07- आज के दौर मे जीवन यापन को सुचारू बनाने के लिए खतरा उठाते हुए कामकाज करने होगें। ऋण का भुगतान समय पर न कर पाने के कारण हसी के पात्र बनेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातः काल संत प्रवचन का श्रवण करें।

अंक 08- अपने से कनिष्ठ सहकर्मी से हुई अनबन अपने खिलाफ विरोध के स्वर उठाने के लिए पे्ररित कर सकती है। विद्यार्थियो को आशानुरूप परिणाम मिलने की संभावना बनती है।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरे चने खिलाएं।

अंक 09- पैतृक कारोबार के विस्तार के लिए पहले से चल रही समस्या बच्चो के रूखे व्यवहार से ओर कठिन होती दिखाई देगी। छुपी हुई प्रतिभा उभारने के लिए कई मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का एक पुष्प अपने पास में रखें।