
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहयाक होगी।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अतिश्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: धन कोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुक्सान आपका ही है।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: जो करना चाहिये वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने वाक्चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
Published on:
25 Feb 2020 06:00 am
