scriptBudh Rashi Parivartan: बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानें किसे होगा नफा किसे नुकसान | Budh Rashi Parivartan mesh rashi march horoscope 2024 Mercury transit change zodiac sign know who will gain who will suffer loss from budh gochar | Patrika News
राशिफल

Budh Rashi Parivartan: बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानें किसे होगा नफा किसे नुकसान

Budh Rashi Parivartan: ग्रहों के राजकुमार बुध ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इसका सभी राशियों के लोगों पर असर होगा, कुछ को सकारात्मक लाभ होगा तो कुछ को मुश्किल होगा तो आइये जानते हैं कि मेष राशि में बुध गोचर का किसे बड़ा लाभ होगा (Budh Gochar)।

Mar 28, 2024 / 12:13 pm

Pravin Pandey

budh_rashi_parivartan_mesh_rashi_march_2024.jpg

मेष राशि में बुध के आने का सभी राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव


मेष राशि में बुध गोचर मेष राशि वालों का संचार कौशल बढ़ाएगा, जिससे आसापास के लोग प्रभावित होंगे। कम्युनिकेशन स्किल के चलते कार्यस्थल पर आपकी नई पहचान बनेगी। लेखन कार्य और मीडिया से जुड़े हैं तो आपकी रचनात्मकता को किस्मत का साथ मिलेगा और आप उन्नति करेंगे। हालांकि इस समय विरोधियों के प्रति आक्रोश भी रहेगा। इस समय आप प्रतिस्पर्धी होंगे और आगे निकलने के लिए मेहनत करेंगे। इस समय आप सावधान रहें, किसी को ठेस न पहुंचाएं। जो भी बात करें सोच-समझकर करें। मीडियाकर्मियों का साहस बढ़ेगा। भाई-बहनों से बातचीत बढ़ेगी। आप साक्षात्कार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे।

मेष राशि में बुध गोचर से परिवार से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं। चिकित्सा व्यय भी बढ़ सकता है। दिनचर्या बिगड़ सकती है, परिवार के लोगों के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय इंटरव्यू में सफलता की गुंजाइश भी कम है, किसी विवाद में पड़ने से बचें। हालांकि आपका वाणी कौशल दूसरों को आकर्षित करेगा। एक्सपोर्ट एंपोर्ट बिजनेस के लिए यह समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा, खासकर दांत संबंधी बीमारी को लेकर डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

बुध का मेष राशि में प्रवेश मिथुन राशि वालों की आमदनी बढ़ाएगी। इस समय माता का सहयोग मिलेगा। इस समय घर पर आपको आराम मिलेगा और आर्थिक लक्ष्य पाने में सफल होंगे। मिथुन राशि वाले अधिक मेहनत करेंगे। दोस्त आपको अच्छी सलाह देंगे। इस समय मिथुन राशि वाले घर या स्थायी संपत्ति या नया वाहन खरीद सकते हैं। इस समय मिथुन राशि वालों का नेटवर्क बढ़ेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दूसरों को देखकर बहुत कुछ सीख सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः Shani Uday: शनि का कुंभ राशि में उदय, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत


मेष राशि में बुध का गोचर कर्क राशि वालों के पेशेवर जीवन में कई मुश्किल लाएगा। इस समय आपकी नौकरी छूट सकती है या काम में समस्या आ सकती है। नौकरी को लेकर असुरक्षा की भावना मन में रहेगी। कार्यस्थल पर किसी राजनीति में फंसने से बचें। बुध के मेष राशि में गोचर की अवधि में स्थानांतरण हो सकता है। इस समय आप कोई मूल्यवान डेटा खो सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं वे नौकरी पाने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल होंगे। इस समय आप विदेशी क्लाइंट से अच्छी डील पा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से भी परेशानी होगी लेकिन जरूरत के समय आप उनकी मदद करेंगे।

मेष राशि में बुध गोचर आपको धनवान बनाएगा। इस समय सिंह राशि वालों की आय का स्रोत बढ़ेगा। इस समय सिंह राशि वालों की बातचीत का तरीका अच्छा होगा। यह समय आपको अच्छे भोजन का आनंद दिलाएगा। परिवार के साथ विदेश यात्रा का भी योग बनेगा। मित्र आपके लिए मददगार बनेंगे। आपके विदेशी मित्र भी आपके लिए सौभाग्य लेकर आएंगे। नेटवर्किंग और मेलजोल से लाभ होगा। आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। पिता का प्रगति के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। विदेशी भाषा सीखने में आसानी होगी। पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।

मेष राशि में बुध कन्या राशि वालों का खर्च बढ़ाएंगे। इस समय कन्या राशि वाले अपनी देखभाल पर ध्यान देंगे। मेष राशि में बुध गोचर नौकरी के नए अवसर दिलाएगा। हालांकि कई काम में असफलता निराशा के भाव पैदा करेगी। रहस्यमयी साहित्य के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए इससे बचें। 26 मार्च को हुआ बुध गोचर कन्या राशि वालों के लिए अधिक अच्छा नहीं है। आप अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं या नौकरी से निकाले जा सकते हैं। कार्यस्थल पर विवादास्पद स्थितियों से बचने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। छात्र अपना समय बर्बाद करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Budh Ast: 7 राशियों की लाइफ में होने वाली है आफत की एंट्री, बुध अस्त होते ही फूट जाएगी किस्मत, मंझधार में करियर

mercury_sets_job_in_midstream.jpg

मेष राशि में बुध गोचर तुला राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय बनाएगा। इस समय आपको अपना सपनों का साथी मिलेगा। बुध गोचर से आपके लिए विदेश यात्रा या किसी अन्य स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। यदि पहले से ही शादीशुदा हैं तो विदेश जाने का यह आदर्श समय है। आपके जीवनसाथी के खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी से बहस भी हो सकती है। जीवनसाथी से अस्थायी अलगाव हो सकता है। मेष राशि में बुध के इस गोचर के दौरान आपको व्यापार में बड़ी साझेदारियां हासिल होंगी। इससे आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी।

बुध गोचर के दौरान आपको सावधानी से पैसा खर्च करना चाहिए। इस समय आपको धन हानि भी हो सकती है, स्वास्थ्य पर खर्च से बजट गड़बड़ हो सकता है। आपको अपने शेड्यूल और दिनचर्या को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें, वर्ना लोग नाराज हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे बात कर सकते हैं। किसी भी विवादास्पद स्थिति में पड़ने से बचें। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेष राशि में बुध के इस गोचर से मेहनत के बावजूद आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाएंगे।
मेष राशि में बुध का गोचर विवाह के माध्यम से भाग्य उदय कराएगा। प्रेमी/प्रेमिका से विवाह की योजना सफल होगी और सुखी जीवन व्यतीत कर सकेंगे। जीवनसाथी कौशल और प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस समय आपको मित्रों, परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने व्यावसायिक उपक्रमों में हाथ मिलाने के लिए अच्छे साझेदार मिलेंगे। इस समय आप अपना कौशल विकसित कर पाएंगे और अच्छी कमाई पर आपका फोकस रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छे अवसर मिलेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में और अधिक पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में नई तकनीक और कौशल को शामिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति करने के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण मिलेगा। छात्र अधिक मेहनत करेंगे और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी की मदद से आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में सफल होंगे।

मकर राशि में बुध गोचर विदेश में बसने का मौका देगा। आप अपने रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। मेष राशि में बुध के इस गोचर के दौरान आपके करीबी रिश्तेदार, विशेषकर ननिहाल वाले विरोधी बन सकते हैं। इस समय किसी झगड़े में शामिल होने से बचें, संबंध खराब हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। छात्र मेहनत से पढ़ाई करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।

मेष राशि में बुध गोचर कुंभ राशि वालों कपल्स में विवाद करा सकता है। इसलिए प्रेमी के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें। इस समय बातचीत का तरीका गलतफहमियां पैदा कर सकता है। साहसी स्वभाव के कारण विवादों में पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर अतिरिक्त सावधान रहें। आप अपने संचार कौशल में सुधार करने और एक लेखक के रूप में प्रशंसा पाने में सफल होंगे।आप अपनी प्रतिभा को माजने का प्रयास करेंगे। इस समय आपका नाम बढ़ेगा।

मेष राशि में बुध राशि परिवर्तन मीन राशि वालों का भाग्योदय कराएगा। इस समय आपकी अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी निवेश की प्रेरणा बनेगा। जीवनसाथी के साथ बौद्धिक आदान-प्रदान का आनंद लेंगे। जीवनसाथी घर में खुशियों का कारण बनेगा। अच्छा खाना मिलेगा। पारिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। यदि आप पारिवारिक व्यवसाय में उतरने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। आपकी व्यावसायिक साझेदारियां अत्यधिक लाभप्रद होंगी और आप उनके साथ और भी अधिक बातचीत करेंगे।
https://youtu.be/h7P3VBXGwrY

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Budh Rashi Parivartan: बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानें किसे होगा नफा किसे नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो