6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Uday: शनि का कुंभ राशि में उदय, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Shani uday Effect: हाल ही में अंतरिक्ष में बड़ा खगोलीय बदलाव हुआ है। कुंभ राशि में विराजमान शनि को फिर पॉवर मिल गई है, कुंभ राशि में अस्त शनि का 18 मार्च को कुंभ राशि में उदय हो गया है, अब शनि पूरे साल उदित अवस्था में ही रहेंगे। शनि उदय का तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां कौन हैं, जिन्हें शनि गोचर (Shani Gochar) से लाभ मिलने वाला है..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 20, 2024

shani_uday.jpg

शनि उदय का तीन राशियों को होगा विशेष लाभ

Shani uday: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अस्त रहता है तो वह प्रभावहीन हो जाता है। फिलहाल न्याय के देवता शनि अपनी राशि कुंभ में 11 फरवरी से अस्त हैं। अब बड़ा शनि गोचर होगा और इस अवस्था में बदलाव आएगा। महज कुछ दिन बाद 18 मार्च को ही कुंभ राशि में शनि उदय होंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। खास बात यह है कि इसके बाद पूरे साल शनि उदित रहेंगे। शनि की इस चाल से सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन कुछ को इस दौरान खूब लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं शनि उदय का किन राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा।


कुंभ राशि में शनि उदय वृषभ राशि के लोगों को भी फायदा पहुंचाएगा। वृषभ राशि के लोगों की आय में इस समय बढ़ोतरी होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेंगी।

ये भी पढ़ेंः Budh Uday: मीन राशि में जागेंगे बुध, तीन राशियों का सो जाएगा नसीब


तुला राशि वालों के लिए शनि की बदली चाल शुभ परिणाम लेकर आएगी। इस समय तुला राशि वालों के ऐसे काम जो सालों से रूके हुए हैं, वो बनने लगेंगे। इस समय तुला राशि वालों को खूब धन लाभ होगा। घर परिवार जीवन में सुख शांति रहेगी। शनि के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन की भी संभावना है।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के कुंभ राशि में उदय होने से धनु राशि के लोगों को खूब लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों की आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा। इससे करियर में आप सभी टास्क अच्छे से पूरा करेंगे। इस समय विदेश यात्रा करने की भी संभावना बनेगी। हालांकि धनु राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)