7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Uday: मीन राशि में 15 मार्च को जाग जाएंगे बुध, तीन राशियों का सो जाएगा नसीब

Budh Uday: किसी भी ग्रह का अस्त और उदय होना ज्योतिष में बड़ी घटना मानी जाती है। अस्त अवस्था में ग्रह प्रभावहीन होते हैं तो उदय में शक्तिशाली। अब बुध का उदय 15 मार्च को होना है तो इस बुध गोचर का कुछ राशियों को बड़ा नुकसान होगा। आइये जानते हैं इस बुध का उदय (Budh Gochar Budh Uday) से किन राशियों का नसीब सो जाएगी।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 05, 2024

budh_uday_meen_rashi_effect.jpg

15 मार्च को होगा मीन राशि में बुध का उदय


Budh Uday Meen Rashi effect ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में बुध की स्थिति सूर्य के काफी नजदीक है। इसलिए यह अधिकांश समय अस्त अवस्था में ही रहते हैं। इससे पहले 8 फरवरी को अस्त हुए बुध अब उदित होने वाले हैं।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह परिक्रमा करते हुए सूर्य के बहुत करीब चला जाता है तो वह प्रभावहीन हो जाता है। इसी अवस्था को ग्रहों का अस्त होना कहते हैं और जब दूर होता जाता है और सूर्य की आभा से वह दबता नहीं है तो इस स्थिति को ग्रह का उदय होना कहते हैं। अभी ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में अस्त हैं। इसी अवस्था में 7 मार्च को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 15 मार्च 2024 को सुबह 01.07 बजे (यानी मध्यरात्रि) बुध ग्रह मीन राशि में उदय होंगे। इसके बाद व्‍यापार और वाणी के कारक को प्रभाव बढ़ जाएगा। आइये जानते हैं कि किन तीन राशियों को इसका सबसे अधिक नुकसान होगा।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday: 25 मार्च को कुंभ राशि में होगा शनि उदय, इन राशियों का जाग जाएगा सोया भाग्य


बुध उदय मेष राशि वालों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी करने वाला है। इसके चलते मेष राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। इससे मेष राशि वालों के स्‍वास्‍थ्‍य में भी गिरावट आ सकती है। किसी बीमारी से इलाज पर काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। इस समय आपको मानसिक तनाव रहेगा। आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और आपके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। नौकरी बदलने के लिए यह सही समय नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Venus Transit Aquarius: इन दो राशियों पर भारी पड़ेगा शुक्र गोचर, जानिए किस पर मडरा रहा संकट


बुध ग्रह उदय से सिंह राशि वालों को अपनी सेहत को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। इस समय मामूली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं की भी अनदेखी बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। वैसे तो ससुराल के लोगों संग अच्‍छे संबंध रहेंगे लेकिन बीच-बीच में उनके साथ बहस और झगड़े भी हो सकते हैं। आप अपनी आमदनी को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें वर्ना नुकसान होगा। इस समय आप शेयर मार्केट में भी पैसा न लगाएं नहीं तो पैसा डूब सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके लिए परेशानी का सबब बनेंगे।


बुध उदय तुला राशि वालों के लिए भी नुकसानदायक है। बुध गोचर के चलते आपके शत्रु आपके सामने परेशानियां खड़ी करेंगे। इस समय आपको अपने विरोधियों से बचकर चलने की जरूरत पड़ेगी। खर्चे बढ़ने से परेशानी होगी। दोस्‍त भी परेशानी का कारण बनेंगे। सफलता के लिए आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। खर्च बढ़ने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजो हो सकती है। इस समय आप किसी को भी पैसे उधार न दें वर्ना फंस जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Mercury Transit: प्रमोशन-इंक्रीमेंट के महीने में बुध का राशि परिवर्तन, जानें किसकी मेहनत को इनाम मिलेगा, किसे इंतजार