scriptWeekly RASHIFAL (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): यह सप्ताह कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा ? | Cancer to Virgo Weekly Horoscope between 19 to 25 july 2021 | Patrika News
राशिफल

Weekly RASHIFAL (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): यह सप्ताह कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा ?

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Jul 18, 2021 / 03:41 pm

दीपेश तिवारी

weekly horoscope

weekly rashifal

जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कर्क राशि से कन्या राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

: कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Horoscope / Kark Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह नकारात्मकता से बचना होगा, और खुद के निर्णय पर भरोसा रखना ही फायदेमंद रहेगा। इस दौरान कुछ छोटे-मोटे रोग को छोड़ दे तो बड़ी बीमारियों में राहत रहेगी। पारिवारिक स्तर पर आ रहीं परेशानियों से छुटकारा के बीच व्यस्त रूटीन से समय निकालकर घूमने जाना बेहद सुकून रहेगा। इसके अलावा इस समय उन्नति के द्वार खुलने की खास संभावना है। साथ ही शेयर बाजार से जुड़े लोगों भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

Must Read- Weekly Astrology (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

mesh to mithun weekly rashifal

इसके अलावा नौकरी पेशा से जुड़े लोग क्षमताओं को बढ़ना होगा, आपमें से कुछ को नई नौकरी भी मिल सकती है। वहीं अपनी कोशिशों के चलते आपका स्वास्थ्य इस समय ठीक रहने की भी उम्मीद है।

वहीं व्यवसायी नए पार्टनर्स बना सकते है, यहां तक की उनका लाइफ पार्टनर भी बिजनेस पार्टनर बन सकता है। इस दौरान आप आप एक ऐसा रिश्ता भी बना सकते हैं जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की उम्मीद है। सप्ताह की शुरुआत में ही संपर्कों को एक्टिव रखना भविष्य में आपको लाभ दिला सकता है।

कर्ज में डूबे लोगों को राहत मिलने की संभावना के बीच प्रेमी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है। परिवार में स्वस्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : परपल

उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें और उन्हें जल व विल्व पत्र चढ़ाएं।

 

5. सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Horoscope / Singh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह अहंकार का टकराव न होने की कोशिशों के बीच विनम्रता का भाव बनाए रखना होगा। आपके द्वारा किसी पड़ोसी या दोस्त को मदद दिए जाने की सराहना होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सेहत का खास ख्याल भी रखना होगा। इस समय आपको अपने काम के लिए सकारात्मक टिप्पणी मिल सकती है।

ध्यान रहे इस पूरे सप्ताह ऐसी कोई बात न बोलें जो घर परिवार में किसी के दिल में चुभ जाए। इस समय खर्चों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए युवाओं को कार्यकुशलता का बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।

Must Read- Hindu Panchang : जानिए ऐसे व्रत-पर्व जो हिंदू पंचांग के हर महीने आते हैं…

hindu calender

वहीं नौकरी में परिवर्तन की संभावना के बीच आप में से कुछ लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है। जबकि कई नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं। ऐसे में उचित होगा कि ऑफिस का तनाव घर न लाएं। इस समय आपको एक अच्छे-से निवेश के विकल्प की तलाश रहेगी। मकान व भूमि से संबंधित लोन लेने का विचार बन सकता है। उचित होगा किसी जटिल काम को अकेले खुद करने के बजाय किसी की सहायता लें।

इसके अलावा इस समय आपको कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल संभावना है। पढ़ाई से जुड़े सामान का व्यवसाय करने वालों को लाभ की संभावना है। इस समय आपका मन आपको किसी खास प्लान के लिए प्रेरित करेगा, ऐसे में आप आउटिंग या नई गाड़ी लेकर लॉन्ग ड्राइव पर निकल सकते हैं।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : मैरुन

उपाय: हर रोज सूर्य को जल देने के अलावा सूर्य नमस्कार भी करें।

 

6. कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Horoscope / Kanya Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आलस्य को खुद से दूर रखें वरना कोई छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। वहीं प्रोफेशनल क्षेत्र में आप द्वारा दूसरों के ऊपर की जिम्मेदारी खुद पर लेने से आप घर और बाहर के कामों में बहुत अधिक व्यस्त रह सकते हैं।

नयी नौकरी की तलाश में करने वाले लोगों को किसी पूराने आवेदन पर इस बार शुभ सूचना मिलने की संभावना है। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी अपनी मेहनत के अनुसार कामयाब रहेगा। जबकि कई व्यापारियों को अचानक बड़े ग्राहक, लाभ के रूप में मिल सकते हैं। आपमें से कुछ को इस सप्ताह बड़ी सफलता या प्रदोन्नति मिल सकती है।

छोटे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के लिए उनकी गतिविधियों पर खास नजर रखने के साथ ही उन्हें मोबाइल जैसी चीजों से दूरी बनाना सिखाना होगा, ताकि वे मानसिक रूप से कमजोर न हों।

यात्रा के दौरान किसी रोचक इंसान का साथ मिल जाने की संभावना के बीच प्यार में पड़ने के संकेत हैं। वहीं वैवाहिक लोगों को सामाजिक जीवन का भरपूर आनंद मिलने की संभावना है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : ग्रे

उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने के अलावा हर रोज श्री गणेश चालीसा की पूजा करें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly RASHIFAL (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): यह सप्ताह कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो