8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2025: साल 2025 में मकर राशि वालों को होगा धन लाभ, करियर और व्यापार में होंगे बड़े बदलाव, जानिए वार्षिक टैरो राशिफल

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2025: मकर राशि के लोगों के लिए नया साल काफी फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। जिससे सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

3 min read
Google source verification
Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2025

Capricorn Tarot Yearly Horoscope 2025: नया साल 2025 सभी 12 राशियों के लिए खुशियों के मौके लेकर आया है। जिसमें मकर राशि के लिए स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और प्यार के नए अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से मकर राशि का वार्षिक राशिफल

नया साल 2025 मकर राशि के लोग कार्य क्षमता के मामले काफी बेहतर रहने वाला है। भावनात्मक चुनौतियों के दौर से गुजरने पर भी आप शांत व गंभीर नजर आएंगे। आप अपने लक्ष्यों को सामने रखते हुए कड़ी मेहनत करेंगे। लगातार परिश्रम करते रहना और एक नियमित अंतराल पर अपने गुण-दोष का आकलन करते रहना आपके श्रेष्ठ गुणों में से एक है।

कमियों में सुधार की जरूरत

मकर राशि वाले जातक दूसरों के सामने अपनी भावुकता को जाहिर नहीं करते। यह शांत दिखाई पड़ते हैं। दूसरे शायद ही कभी आपका सौम्य रूप देख पाते हैं। आप अपनी कमियों को पहचानते हैं और उन पर काबू करने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। इसके अलावा आपको सम्मान बहुत प्रिय है। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए आप इस साल अच्छा परफॉर्मेंस दे पाएंगे।

व्यापार में लाभ

इस साल में मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन साथ ही कड़ी मेहनत करनी होगी। इस दौरान निवेश आपको उम्मीद से कम रिटर्न दे सकता है। जिससे आप तनाव में आ सकते हैं। ऐसे में आपको आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए काफ़ी प्रयास करने होंगे। नौकरी में वेतन वृद्धि या व्यापार में लाभ कम देखने को मिलेगा।

स्वास्थ्य का रखें ख्याल

वर्ष 2025 में मकर राशि के जातकों को आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। साथ ही किसी तरह की लापरवाही बरतने से बचना होगा। अपने खानपान का ध्यान रखें और जंक फ़ूड का सेवन कम से कम करें। अनुशासन में रहते हुए एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें।

करियर में बदलाव

इस साल मकर राशि के लोग यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी यात्रा को करने से पहले उसकी योजना बनाएं। जोखिम भरे खेलों को खेलने से बचें। इसके साथ ही करियर में साल बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इन लोगों का नौकरी में या एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर होने की संभावना है। आपको काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। इस साल आपसे जलने वाले लोग आपके आसपास काफ़ी तादाद में मौजूद होंगे।

प्रेम संबंधों को समझने की जरूरत

टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि साल की पहली छमाही के दौरान आप अपने मनपसंद साथी की तलाश में रहेंगे। इस साल प्रगति के साथ-साथ आप कुछ पुरानी दोस्ती या रिश्तों में आगे बढ़ते रहेंगे। प्रेम संबंधों को गहराई से समझ की जरूरत है। इससे आपका प्रेम के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा। लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहे रिश्तों के इस अवधि में समाप्त होने की आशंका है।

पार्टनर का रखें ध्यान

साल 2025में मकर राशि के शादीशुदा जातकों को अपनी पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि उनकी भावनाओं को अनदेखा करने से वह अकेला महसूस कर सकते हैं। जिसका असर आपके रिश्ते पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

मेडिकल की पढ़ाई के लिए उत्तम साल

शिक्षा के क्षेत्र में मकर राशि के छात्रों के लिए साल के दूसरे भाग में पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। क्योंकि ध्यान भटकने और लापरवाही की वजह से आपकी पढ़ाई छूट सकती है। ऐसे में यह आपकी मेहनत और परीक्षा में आपके अंकों को प्रभावित कर सकती है। जो छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके लिए यह साल शानदार रहेगा।

उपाय

मकर राशि वालों को इस साल गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहे। घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

यह भी पढ़ें-टैरो कार्ड जनवरी में इन 4 राशियों की तरक्की के दे रहे संकेत, मासिक टैरो राशिफल में जानिए फ्यूचर

#Rashifal-2025में अब तक