4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए नौकरी, व्यवसाय को लेकर साल 2019 में क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए नौकरी, व्यवसाय को लेकर साल 2019 में क्या कहते हैं आपके सितारे
5 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 27, 2018

career horoscope 2019

जानिए नौकरी, व्यवसाय को लेकर साल 2019 में क्या कहते हैं आपके सितारे

साल 2019 यानी नया साल, सबको इंतजार होता है इस नई शुरुआत का की यह साल उनके लिए क्या लेकर आएगा। खशियों से भरा रहेगा या फिर इस साल उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कहते हैं ना जीवन में हर चीड़ एक बराबर नहीं होती है। कभी दुख तो कहीं खुशियां होती है। ऐसे ही हर साल हर राशि के व्यक्तियों के लिए कुछ क्षेत्रों में अच्छआ होता है तो कुछ क्षेत्रों में बुरा होता है। अगर बात करें करियर की तो इस साल किन राशियों के जातकों के लिए नए अवसर आएंगे और तरक्की मिलेगी औक किन राशियों को नुकसान होगा यह बता रहे पंडित रमाकांत मिश्रा, तो आइए पंडित जी के अनुसार जानते है करियर के मामले में कैसा रहेगा आपका नया साल 2019...

इस राशि के जातकों के लिए साल 2019 मिलाजुले असर प्रदान करेंगा। इस साल आपको शुरु के चार महीने तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मई से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा,जिसके चलते उनकी आमदानी में बढ़ोतरी और नौकरी में पदोन्नति की संभवानाएं बन रही है। इस साल बेरोजगारों को नौकरी ढूंढने में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और प्रशंसा प्राप्त होगी। वहीं व्यापारियों को इस साल संपूर्ण लाभ मिलेगा, लेकिन कहीं भी निवेश करने से पहले जांच पडताल जरूर कर लें। धोखा मिल सकता है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को पूरा लाभ मिलेगा।

इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहद सुखद और लाभप्रद साबित होगा। लेकिन आपको करियर संबंधि कोई भी सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। साल के शुरुआती महीनों में यानी तीन महीनों में आपको आर्थिक लाभ संभव है। कार्यस्थल पर सावधानी रखने की आवश्यकता जरुरी है, कुछ भी बोलने से पहले विचार जरुर कर लें। वहीं सा के मध्य यानी सितंबर माह से आपको अपने कार्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। व्यापारियों को इस समय लेन-देन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। वरना गड़बड़ हो सकती है। यदि आप कोई नया व्यापार-व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ समय प्रतीक्षा करें।

नया साल इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इश साल आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी वहीं आपके काम की प्रशंसा भी होगी। आप इस साल अपनी मंजील तक पहुंचेंगे। इस साल आपके ग्रह-नक्षत्र आपका पूरा साथ देते नज़र आ रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और आपको आर्थिक लाभ संभव है। कार्य-कौशल में विकास बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी मदद करेगा। शेयर मार्केट व अन्य निवेश करने से पहले सोच लें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेलें। व्यापारियों की अपने साझेदारों के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही मामला सुलझ भी जाएगा। व्यापार विस्तार के लिए समय अच्छा है।

आपके लिए साल 2019 उन्नति लेकर आया है। कार्यस्थल पर पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी जिसके लिए आपको कार्यस्थल पर थोड़ा नियंत्रित रहना होगा। व्यापारियों के लिए यह साल चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन कुछ समय बाद सब ठिक होता दिखाई देगा, धैर्य रखें। इसके अलावा किसी प्रकार की साझेदारी और अन्य कहीं पार्टनरशिप में जुड़ने से पहले सोच लें, सही समय नहीं है। आर्थिक मामले में दस्तावेज के साथ ही कोई समझौता करें, धोखा हो सकता है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह वरदान साबित होगी। कार्य संबंधी यात्राएं भी करनी होंगी, जो कि फायदेमंद रहेंगी।

साल 2019 वाले इस साल अपने कार्यस्थल पर अनोखा प्रदर्शन करेंगे, जिससे तारीफें मिलेंगी। इस साल सिंह राशि वाले जातकों को कोई उच्च पद मिल सकता है। जिन लोगों का नौकरी बदलने का मन बर रहा था वे जल्द नौकरी ही बदल सकते हैं योग बन रहे हैं। ऑफिस में मान-सम्मान में वृद्दि होगी। लेकिन साल के शुरुआती 2 महीनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्य में व्यस्तता के कारण आपको थकान हो सकती है। व्यवसाय में फायदा मिलेगा। बड़ा निवेश करने के लिए भी समय शुभ है। मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत ही संवेदनशील रहेगा, इस वर्ष काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खुद पर थोड़ा संयम रखें, आसपास होने वाली घटनाओं से ध्यान भटक सकता है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। कार्यस्थल पर विवेक से अपने काम करें, प्रसिद्धि मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अच्छी पदोन्नति होने की अपार संभावना है। मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं, परंतु धैर्य बनाए रखें।

आपकी राशि के जातकों को साल 2019 में बड़े निवेश या जमीन-जायदाद के सौदे के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इस साल आपको आय के कई नए स्रोत मिलेंगे, विदेश यात्रा हो सकती है। कारोबार में बेहतर लाभ प्राप्त होगा। करियर में नई ऊंचाईयां मिलेगी। पदोन्नति के रूप में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव है। सफलता से सहकर्मी ईर्ष्या भी कर सकते हैं। अपनी वाणी पर ध्यान रखें, क्योंकि विवाद होने की आशंका है। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह साल प्रत्याशित मुनाफा देने वाला सिद्ध होगा।

यह साल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहने वाली हैं, परंतु अपनी काबिलियत और मेहनत से उसे अपने अनुरूप बना सकते हैं। सफल होने के लिए मेहनत करनी होगी। व्यापार में कामकाज बढ़ाने के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए उपयुक्त नहीं है, निवेश करने से पहले सोच-समझ कर ही करें। समय अनुकूल नहीं है। शेयर बाजार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

यह साल इस राशि के लोगों को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा देगा। इनके लिए समय अनुकूल रहेगा। लेकिन इस साल आपकी राशि में शनि का गोचर होगा जिसके कारण आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। लेकिन सफलता जबरदस्त मिलेगी। मेहनत करने से लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। नए कारोबार में निवेश करना फायदे का सौदा होगा। संपत्ति या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। शेयर बाजार में पैसे लगाना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और पैसों से संबंधित कागजात को संभालकर रखें। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बनाए रखें।

मकर राशि वालों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। करियर के मामलों में की गई यात्राएं सफल होंगी। किसी बड़े निवेश के लिए समय उपयुक्त नहीं है। बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह से व्यापार में लाभ होगा। बेहतर और सही दिशा में प्रयास करें तो मनचाहा परिणाम मिलेगा। विदेशी स्रोत से जुड़े कार्यों से भारी लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर होने वाले विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है। वित्तीय मामलों से संबंधित कागजों पर संभलकर ही हस्ताक्षर करें, धोखे की आशंका है।

इस राशि के जातकों को इस साल पदोन्नति मिलेगी। वहीं करियर इनका सफल रहेगा। अप्रैल से मई तक रुके हुए काम पूरे होंगे। सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई अच्छा पद मिलेगा, नई जिम्मेदारी लेंगे। वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। मई से नवंबर की अवधि में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। काम को लेकर भी कुछ यात्राएं संभावित हैं। जनवरी से मार्च और दिसंबर के आखिरी में क्रोध न करें और मानसिक शांति के लिए योग करें। व्यापारियों को अप्रत्याशित मुनाफा हो सकता है। आर्थिक मामलों में अनुभवी और करीबी लोगों से सलाह लें।

इस साल मीन राशि के जातकों का अक्टूबर के बाद समय बदलेगा और सुकून मिलेगा। दिसंबर महीने में सोच-समझकर चलना होगा वरना भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद न करें। प्राईवेट कंपनी में काम कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति होगी। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। आर्थिक मामले में अनजान व्यक्तियों पर आंख बंद करके विश्वास न करें। अक्टूबर से नवंबर तक का समय बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान व्यापार को आगे ले जाने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे।