
daily horoscope
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 05 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है-
Aries Daily Horoscope 05 September 2021 आज का मेष राशिफल
किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। आज बड़े निवेश की उम्मीद हेै। दोस्तों के साथ सम्बन्ध कमजोर होंगे। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है।
Taurus Daily Horoscope 05 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहे, उचित होगा अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।
Gemini Daily Horoscope 05 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
दिन महत्वपूर्ण है। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग के बीच कई आवश्यक अनुबंध होंगे। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
Cancer Daily Horoscope 05 September 2021 आज का कर्क राशिफल
दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। जोखिम के कार्यों से बचें। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।
Leo Daily Horoscope 05 September 2021 आज का सिंह राशिफल
व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।आज श्री हनुमान जी को गाय के घी का दीपक जरूर लगाएं।
Virgo Daily Horoscope 05 September 2021 आज का कन्या राशिफल
यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्यसिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा।संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करे।
Libra Daily Horoscope 05 September 2021 आज का तुला राशिफल
व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।
Scorpio Daily Horoscope 05 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अचानक धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
Sagittarius Daily Horoscope 05 September 2021 आज का धनु राशिफल
विचारों में सकारात्मकता लाएं। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। यात्रा सम्भव है।
Capricorn Daily Horoscope 05 September 2021 आज का मकर राशिफल
बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित रह सकते हैं। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें।
Aquarius Daily Horoscope 05 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Pisces Daily Horoscope 05 September 2021 आज का मीन राशिफल
कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
Published on:
04 Sept 2021 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
