scriptAaj ka Rashifal: मिथुन राशि वालों पर मंडरा रहा खतरा, अपना भी जान लें हाल | dainik horoscope 10 october 2019 Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Aaj ka Rashifal: मिथुन राशि वालों पर मंडरा रहा खतरा, अपना भी जान लें हाल

Aaj ka Rashifal: मिथुन राशि वालों पर मंडरा रहा खतरा, अपना भी जान लें हाल

भोपालOct 09, 2019 / 04:43 pm

Devendra Kashyap

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिये। पारिवारिक कलह संभव है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: रुका धन नहीं आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं, पर अभी विलंब है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार में समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक लाभ होगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं, लोग आपका मजाक बना सकते हैं। फिजूल खर्च बढ़ेगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: प्रसन्न रहें और व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। आप बहुत सोचते हैं, यही कारण है कि आपका स्वास्थ कमजोर है। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होंगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आपने पूर्व में जो वायदा किया था, वह पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगी। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ-बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka Rashifal: मिथुन राशि वालों पर मंडरा रहा खतरा, अपना भी जान लें हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो