
गुरु राशि परिवर्तन 1 मई 2024
पंचांग के अनुसार देवगुरु बृहस्पति नए साल में 1 मई 2024 को दोपहर 12.59 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वे 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को गुरु वक्री हो जाएंगे और 4 फरवरी 2025 को मार्गी होंगे। साल 2025 में 14 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
आपकी राशि मेष है तो साल 2024 में देव गुरु बृहस्पति आप पर मेहरबान होने वाले हैं। साल 2024 के चौथे महीने के बाद ही आपकी किस्मत का बंद ताला खुल जाएगा। इस समय देव गुरु बृहस्पति की कृपा से मेष राशि वालों की आमदनी में अचानक से वृद्धि होगी और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के स्रोत बढ़ने और धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय रूके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो मेष राशि वालों को साल 2024 में धन की कमी नहीं होगी।
आपकी राशि कर्क है तो गुरु गोचर के प्रभाव से साल 2024 में कर्क राशि पर देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा। इस दौरान कर्क राशि के लोगों की आय में बड़ी बढ़ोतरी होगी। इस समय करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। कारोबार में जमकर कमाई होगी। आय के साधन बनेंगे।
सिंह राशि वालों को गुरु गोचर का बड़ा फायदा होने वाला है। साल 2024 में गुरु राशि परिवर्तन के प्रभाव से सिंह राशि वालों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अगर नौकरी की तलाश में हैं तो साल 2024 में नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार की सोच रहे हैं तो मई से कारोबार शुरू कर सकते हैं।
बृहस्पति राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को भी साल 2024 में बड़ा फायदा होने वाला है। गुरु गोचर से कन्या राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस समय में शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। इस समय रूका हुआ धन प्राप्त होगा। इस समय कई स्रोतों से आपको आमदनी होगी और धन प्राप्त होगा।
Updated on:
01 May 2024 11:26 am
Published on:
11 Apr 2024 09:05 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
