
Horoscope
कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 2 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 02 October 2021 आज का मेष राशिफल
दिन मध्यम है। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। वाहन सुख सम्भव है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। लापरवाही से काम न करें।
Taurus Daily Horoscope 02 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आलस त्यागें। समय पर काम करें। आय से अधिक व्यय न करें।
Gemini Daily Horoscope 02 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज अचानक लाभ हो सकता है। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। न्याय पक्ष में विजय होगी। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।
Cancer Daily Horoscope 02 October 2021 आज का कर्क राशिफल
दिन अनुकूल है। आज कार्य में नवीनता के योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी।
Leo Daily Horoscope 02 October 2021 आज का सिंह राशिफल
आज आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पित करें, रुके काम बनेंगे,सफलता मिलेगी।
Virgo Daily Horoscope 02 October 2021 आज का कन्या राशिफल
अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा।
Libra Daily Horoscope 02 October 2021 आज का तुला राशिफल
कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।
Scorpio Daily Horoscope 02 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे।
Sagittarius Daily Horoscope 02 October 2021 आज का धनु राशिफल
जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है,सतर्क रहें।
Capricorn Daily Horoscope 02 October 2021 आज का मकर राशिफल
आज आपके कार्यों को परिजनों की प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। कानूनी विवाद निपटेंगे। सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। खर्चों में कमी करें।
Aquarius Daily Horoscope 02 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आपकी दिनचर्या बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।
Pisces Daily Horoscope 02 October 2021 आज का मीन राशिफल
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव के बीच जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।
Published on:
01 Oct 2021 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
