जुलाई में कन्या राशि वालों का ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। एक-दूसरे से सुख-दुःख बांटेंगे, इससे रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो परिवारवालों से चर्चा करें, समाधान मिल जाएगा। जुलाई के तीसरे सप्ताह में घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं।