
Kal Ka Rashifal 20 July 2025
Kal Ka Rashifal 20 July 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार जुलाई 20, 2025, रविवार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। कल वृद्धि योग बन रहा है जोकि मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए धन -लाभ , वाहन सुख, संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। मिथुन राशि वालों को विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं। कन्या वाले संतान की उन्नति से खुश होंगे। तुला राशि वालों को लाभ ही लाभ मिलेगा। मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। कुंभ राशि को निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मीन राशि वालों को मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। ज्योतिष पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा कल का दिन।
नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।
जीवन साथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।
व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश करके जोखिम न लें।
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
ज्योतिष पं. चंदनश्यामनारायण व्यास (पंचांगकर्ता)
Published on:
19 Jul 2025 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
