4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

01 जून राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, उत्तम रहेगा आज का दिन

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

May 31, 2018

rashifal

01 जून राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, उत्तम रहेगा आज का दिन

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष : किसी असहाय की मदद करेंं। तो कार्य सहज पूर्ण होगे। व्यापार में अपनों से बड़ो का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।

वृषभ : जो सोच रहे हैं उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दे सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पुरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मिथुन : मन बड़ा चंचल है। थोड़ी थोड़ी देर आप अपना निर्णय बदलते है। अपना मन स्थिर करें की आप को क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

सिंह : आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।

कन्या : नोकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सोदे व्यपार को नई उचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है शांति से समय व्यतीत करें।

तुला : कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

वृश्चिक : आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे है। पुराने लेन देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।

धनु : व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नोकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे है। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मकर : कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते है।

कुंभ : परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव।

मीन : समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें, लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।