
ग्रहों में होने वाले परिवर्तन हर दिन व हर पल आपकी जिंदगी में नया बदलाव लाते रहते हैं। ऐसे में जहां हमारा हर दिन एक जैसा नहीं बीतता है। वहीं हर सप्ताह के साथ ही हर माह में भी अंतर हमें साफ देखने को मिलता है।
कई बार तो होता होता काम भी चंद दिनों में हाथ से निकल जाता है, तो कई बार जिसकी उम्मीद तक नहीं होती वह काम अचानक हो जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ये सभी असर दरअसल ग्रहों के परिवर्तन के कारण ही होते हैं।
ज्योतिष के जानकार एलके उपाध्याय के अनुसार ऐसे में इस बार ग्रहों की गणना के अनुसार नवंबर 2022 में जहां कुछ राशिवालों के भाग्य में वृद्धि होती दिख रही है, तो वहीं कुछ के जीवन में नई परेशानियों का आगमन होने जा रहा है। तो आइये जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2022-
तुला राशि: तुला राशिफल दिसंबर 2022- Libra December 2022 Rashifal / Horoscope
वर्ष के इस अंतिम महीने का पूरा आनंद लें। साथ ही माह की शुरुआत में ही अपने लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर लें। इस बार मिलने वाली सफलता आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी साथ ही इस दौरान सपने देखने का आपके लिए एक आदर्श समय है। उचित होगा चिंताओं को पीछे छोड़ कुछ दिनों का विशेष प्रवास आपके लिए खास सुंदर रहेगा।
प्रेम में स्थिरता की तलाश में सफलता आपको विशेष बल प्रदान करेगी। इस पूरे महीने आप किसी न किसी कारणवश लगातार पुरस्कृत होते रह सकते हैं।
उचित होगा कि इस माह आप अपना ख्याल रखें, साथ ही एक जुनून या एक शौक आपको कामयाबी की एक विशेष जगह तक पहुंचाने में विशेष मददगार साबित होगा।
इस महीने आपके जीवन में एक विशेष परिवर्तन संभव है। कॅरियर व वित्त के मामले में माहौल अभी भी सामान्य है। यदि कोई मौका आपके सामने आए तो ध्यान रहे उसे चुनने से पहले उसकी सभी अच्छाइयां व बुराइयां विशेष रूप से पहचान लेने के बाद ही निर्णय लें।
यह भी ध्यान रहे कि बुरे दिनों में निराशा आप पर भारी पड़ सकती है।अत: केवल अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनती दिख रही है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशिफल दिसंबर 2022- Scorpio December 2022 Rashifal / Horoscope
साल के अंतिम महीने की शुरुआत मिली-जुली रहेगी, आपके आभास के विपरीत सब कुछ धीरे धीरे बदलाव की ओर अग्रसित रहेगा। 14 दिसंबर के आसपास महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव हैं। उचित होगा कि आप अच्छी गति बनाए रखें। ध्यान रहे पेशेवर क्षेत्र में अभी कुछ और प्रयासों की आवश्यकता है, जिन्हें करने से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं आपका भावुक जीवन 16 दिसंबर तक धीमा रहने के बाद चीजें तेज परिवर्तित होंगी। प्रेम के मामलों में ये अवधि लाभकारी रहेगी। इस दौरान आपको अपने साथी की इच्छाओं को पूरा करने में कोई समस्या नहीं होगी। वातावरण मधुर रहेगा।
कैरियर व वित्त के मामले में परिणाम निर्णायक होते नहीं दिख रहे हैं। व्यापार करीब 21 दिसंबर के आसपास तक वापस पटरी पर आता दिख रहा है। उचित होगा कि अपने लिए कुछ समय निकालने के लिए इस शांत अवधि का लाभ लें। वित्तीय पक्ष में यह समय काफी अच्छा करता दिख रहा है।
धनु राशि: धनु राशिफल दिसंबर 2022- Sagittarius December 2022 Rashifal / Horoscope
दिसंबर 2022 में सोमवार, 5 दिसंबर के आसपास से जीवन व व्यवसाय में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि पहले से काफी बड़ी समस्याएं चली आ रही हैं तो यह समस्याओं में इजाफा कर सकते हैं तो वहीं यदि स्थिति पहले से सामान्य बनी हुई है तो यह आपको उंचाइयों की ओर धकेल सकते हैं। शनिवार, 17 दिसंबर का दिन आपको किसी विशेष परेशानी की ओर खिंच सकता है। यदि आपने कुछ समय पहले ही किसी नौकरी के प्रस्ताव का जवाब दिया है, तो आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।
उचित होगा कि अब और इंतजार न करते हुए कुछ विशेष निर्णय लें। साल के इस अंत के लिए जितनी जल्दी हो सके आप के बीच संचार बहाल करना खास रहेगा।
ध्यान रहे जो संबंध जरूरी टिकाऊ नहीं हैं, तो जल्द उनसे दूर हो जाएं। कॅरियर व आर्थिक मामले में यह महीना जटिल है, लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएगा। यदि आपके सहकर्मी, आपके बॉस या आपके ग्राहक बहुत सहयोगी नहीं हैं, तो उनकी ओर देखना छोड़ दें और तूफान के गुजरने का इंतजार करें। बुधवार, 21 दिसंबर से हवा आपके पक्ष में होती दिख रही है। इस समय मुश्किलों को अंत होने के साथ ही आपके पेशेवर जीवन में सुविधाएं वापस आ सकतीं हैं।
Published on:
01 Dec 2022 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
