राशिफल

Masik Kark Rashifal October: कर्क राशि पर मंगल भारी, तीस दिन तक लाल ग्रह की अंगुलियों पर नाचेगा परिवार

Masik Kark Rashifal October: अक्टूबर में कर्क राशि वालों के परिवार पर मंगल भारी है। इसके कारण परिवार के सदस्यों में प्रेम कम होगा, लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है। इस महीने संपत्ति विवाद उभर सकता हैं। ऐसे में आपको संयम और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती है। अक्टूबर में आप बच्चों से निराश हो सकते हैं और उनके भविष्य को लेकर कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। इसलिए किसी भी निर्णय से पहले संयम से काम लें और बड़ों का परामर्श अवश्य लें तो आप जानना चाहते हैं कि 1 अक्टूबर से क्या बदलेगा तो पढ़ें मासिक कर्क राशिफल अक्टूबर 2023 (Masik Kark Rashifal October 2023 )

2 min read
Sep 23, 2023
अक्टूबर राशिफल 2023

कर्क राशि 2023 अक्टूबर व्यापार और नौकरी
अक्टूबर में कर्क राशि वाले अपने व्यापार को विस्तार दे सकते हैं, जिसमे खर्च भी आएगा। ऐसे में अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने शत्रुओं पर ध्यान रखें। इस समय आपके शत्रु आपका नुकसान करने की सोच सकते हैं, जिस कारण घाटा होने की आशंका है। बाजार में अपना स्वभाव मैत्रीपूर्ण रखें और सभी के साथ नम्रता से पेश आएं। नौकरी कर रहे लोगों को मासिक राशिफल के अनुसार नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको अपनी अभी की जॉब छोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह माह उत्तम रहेगा और उनका मन अपने काम में लगेगा।

कर्क राशि 2023 अक्टूबर के अनुसार शिक्षा और करियर
कर्क राशि के छात्रों में अक्टूबर में एकाग्रता की कमी होगी, जिसका प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। अध्यापक भी आपसे निराश रह सकते हैं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने सहपाठियों का तो सहयोग मिलेगा, लेकिन यह उनके ज्यादा काम नही आएगा। जब तक आप मन से पढ़ाई नहीं करेंगे तब तक उसके उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। यदि आप मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं तो अक्टूबर में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अपने लिए नए करियर विकल्प पर विचार कर सकते हैं, जिसमें उन्हें किसी का मार्गदर्शन भी मिल सकता है।

कर्क राशि प्रेम जीवन अक्टूबर
अक्टूबर महीने में आपके वैवाहिक जीवन के अच्छा रहने के संकेत हैं और जीवनसाथी का भरपूर साथ भी मिलेगा, जिससे आप पार्टनर की ओर आकर्षित होंगे। इस महीने आपका साथी आपको भलीभांति समझेगा और हर स्थिति में आपके साथ डटा रहेगा। आप भी उनके प्रति स्नेह का भाव रखें और उनकी अनदेखी न करें। वहीं कर्क राशि के जो लोग प्रेम विवाह के संबंध में सोच रहे हैं और अभी तक घरवालों को जानकारी नहीं दी है तो यह समय उनके लिए अनुकूल है। आप अपने परिवार में किसी करीबी सदस्य के साथ इस बात को साझा कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

कर्क राशि स्वास्थ्य जीवन अक्टूबर 2023
मासिक राशिफल के अनुसार कर्क राशि की महिलाओं को अक्टूबर में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खाना बनाते समय अधिक ध्यान रखें, इस महीने आग से जलने या कुछ इस तरह की दूसरी अनहोनी की आशंका है। अन्य लोगों को के लिए सब ठीक रहेगा।

कर्क राशि का लकी नंबर और लकी रंग
अक्टूबर माह के लिए कर्क राशि का शुभ अंक 4 और शुभ रंग संतरी है। इसलिए इस महीने संतरी रंग और 4 नंबर को प्राथमिकता दें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

Published on:
23 Sept 2023 12:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर