मीन राशि 2024 आर्थिक राशिफल
साल 2024 आर्थिक दॄष्टिकोण से मीन राशि वालों के लिए खास शुभ नहीं है। शनि की द्वादश भाव में स्थिति के कारण आपके खर्च बढ़ने की सम्भावना है। इसी तरह गुरु के द्वितीय भाव में होने से आपको बचत में परेशानी होगी। लेकिन आपकी आय में निरंतरता रहेगी क्योंकि एकादशेश शनि राशि स्वामी गुरु पर दॄष्टि डालेंगे। इस समय आप वाहन या किसी अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। जनवरी, जून और अगस्त आपके लिए आर्थिक लिहाज से शुभ रहेंगे। जबकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।