
Monthly Money Career Horoscope November 2022: नवंबर का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए कॅरियर और आर्थिक मोर्चे पर अनके शुभ समाचार लेकर आता दिख रहा है। साल का आने वाला ये महीना इन राशि के जातकों के लिए करियर संबंधी अच्छी खबर ला रहा है। इसके साथ ही इस दौरान ये जमकर धन कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि नवंबर 2022 में कॅरियर आर्थिक राशिफल के मुताबिक किन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है।
इन्हें मिल सकती है विशेष सफलता...
मेष राशि: इस दौरान कॅरियर मामले में मेष राशि के जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक लाभ के साथ ही नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। सैलरी में बढ़ौतरी के साथ ही इन राशि के व्यापारी भी इस दौरान आर्थिक लाभ कमाएंगे। जिसके चलते इनकी सुख-समृद्धि में इजाफा होगा।
वृषभ राशि: कॅरियर के मामले में वृषभ राशि वालों को काफी तरक्की मिलेगी। लंबे समय से इन्हें जिस मौके का इंतजार था, अब कहीं जाकर अब वो इनके हाथ लगेगा। प्रमोशन के साथ ही नई जॉब का ऑफर भी आपके हाथ आएगा। कॅरियर के मामले में यह समय आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। आय में वृद्धि के साथ ही यात्रा से लाभ होगा।
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में शानदार नतीजे के अलावा जिस प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। मनचाही उन्नति के साथ ही ट्रांसफर मिलने की भी संभावना है। यात्रा से लाभ के साथ ही आर्थिक उन्नति के भी प्रबल योग निर्मित होते दिख रहे हैं।
तुला राशि: नई जॉब के ऑफर में मनचाही आय और पद मिल सकता है। जिसके चलते आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही सेहत भी बेहतर होगी। मतभेदों की ओर ध्यान न देकर चलने से पूरा महीना बहुत शानदार बीतेगा।
धनु राशि: कार्यक्षेत्र में धनु राशि के लोगों की इस दौरान उन्नति होगी। वह प्रोजेक्ट जिस पर आप काम कर रहे हैं, उसके सफल होने से आप तारीफ के अधिकारी बनेंगे। नया काम शुरू करने की संभावना के बीच धन लाभ होगा। पैसा नए स्त्रोतों से आपके पास आएगा। यात्राओं से शुभ समाचार के साथ ही आपकी संपन्नता भी बढ़ेगी।
मकर राशि: कामों में सफलता के चलते उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर की रुकावटें खत्म होने के साथ ही आपकी व्यवहार कुशलता आपको तारीफ दिलाने के साथ ही आपके काम भी बनाएंगी। खर्च में वृद्धि तो होगी लेकिन आय भी अच्छी रहेगी।
मीन राशि: मनचाहा बदलाव कार्यक्षेत्र में संभव है। सोच-समझकर निर्णय लेने से आप बड़ा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
Published on:
30 Oct 2022 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
