17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Palmistry: सरकारी नौकरी से हाथ के इस स्थान का है गहरा संबंध, ये लोग पैसे और शोहरत के मालिक होते हैं

Lucky Sign in Hands: हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की लकीरों और उनमें मौजूद विशेष निशानों के बारे में विस्तार से बताया गया है

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 29, 2022

goverment_job_signals_on_hand.jpg

,,

Surya Parvat on hand in Palmistry : हस्तरेखा विज्ञान को ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता है। इसका कारण ये है कि हाथ ही हथेली पर बनी रेखाएं व पर्वत हमें जातक से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताने का काम करतीं हैं। हस्तरेखा के जानकारों का मानना है कि हाथ में बनी रेखाएं और निशान व्यक्ति के भाग्य-भविष्य की दिशा तय करते हैं।

ये रेखाएं केवल पर्सनल लाइफ ही नहीं बल्कि आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी कई तरह से असर डालती हैं। इस हाथ में ही एक ऐसा स्थान भी होता है जिसे हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य पर्वत का नाम दिया गया है। आपके हाथ में मौजूद इस सूर्य पर्वत का दबा या उठा होना आपके जीवन पर काफी प्रभाव छोड़ता है। हस्तरेखा विज्ञान के जानकारों की मानें तो इस स्थान का संबंध जातक की सरकारी नौकरी लगने के साथ ही पैसे और शोहरत से भी होता है।

Must Read- इन जातकों की किस्मत शादी के बाद खुलती है !

Must Read- इन राशियों के जातक हर मुसीबत का सामना चेहरे पर मुस्कान के साथ करते हैं, छू कर निकल जाते हैं इन्हें गम

Must Read- स्वप्न शास्त्र अनुसार बच्चे का सपने में आना क्या कहता है? पढ़े यहां

Must Read- आपका विवाह होगा या नहीं, यह रेखा बतलाती है

Must Read- पति के लिए भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां- Lucky Girls for Husband in hindi

ऐसे समझें सूर्य पर्वत का यह स्थान?
दरअसल हथेली की अनामिका उंगली के नीचे जहां उंगली हथेली से जुड़ती है, उस उठे हुए भाग को ही सूर्य पर्वत कहा जाता हैं। कई लोगों के हाथों में यह स्थान नीचे की ओर दबा होता है। ज्योषित के जानकार सूर्य पर्वत को सरकारी नौकरी, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं। माना जाता है कि जिसके हाथ में यह मजूबत स्थिति में होता है वह जातक सफलता की बुलंदियों प्राप्त करता है।

ऐसे समझें सूर्य पर्वत की स्थिति
जानकारों के अनुसार जिनके हाथों में यह मजूबत स्थिति में होता है वह जातक समाज में यश और सम्मान प्राप्त करता है। यदि किसी शख्स के हाथों में सूर्य पर्वत पूरी तरह से विकसित और गुलाबी रंग में होता है तो यह तरक्की का संदेश देता है। ऐसे लोग कला की दुनिया में विशेष नाम कमाते हैं। जिनके हाथों में सूर्य पर्वत काफी ज्यादा विकसित होता है कई बार यह उनके लिए प्रतिकूल प्रभाव भी दिखाता है। देखा गया है कि ऐसा व्यक्ति अंहकारी हो जाता है, साथ ही ये लोग जल्दी ही किसी बात पर क्रोधित भी हो जाते हैं। ये फिजूलखर्ची करने में भी सबसे आगे होते हैं। वहीं यदि अगर किसी के हाथ में सूर्य पर्वत की स्थिति झुकी हुई होती है तो ऐसे लोगों को अकेला रहना ज्यादा पसंद आता है साथ ही ऐसे लोग अतिउत्साही प्रकृति के भी होते हैं।