17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या किसी अपने ने दी थी कैश की जानकारी? मंदिरहसौद लूटकांड में हुआ बड़ा खुलासा, बदमाशों की तलाश तेज

Chhattisgarh Breaking News: मंदिरहसौद में बाइक सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

2 min read
Google source verification
Raipur Loot Case

Raipur Loot Case: मंदिरहसौद लूटकांड में हुआ बड़ा खुलासा(photo-patrika)

Raipur Loot Case: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से लगे मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट को सुनसान रास्ते में रोककर चाकू दिखाया और करीब 10 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सागर डेहरिया ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट है। वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर नकदी लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसका पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 Lakh Loot in Raipur: अचानक घेरा, चाकू दिखाकर छीना बैग

पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने अचानक उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपी नकदी से भरा बैग छीनकर तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने या विरोध करने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

कैश की जानकारी पहले से होने का शक

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को नकदी ले जाने की पहले से जानकारी हो सकती थी। इसी एंगल से जांच की जा रही है कि कहीं किसी परिचित व्यक्ति या अंदरूनी सूचना देने वाले की भूमिका तो नहीं रही। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

Robbery CCTV Investigation: रायपुर में पहले भी कैश लूट के मामले आए सामने

राजधानी क्षेत्र में इससे पहले भी कैश लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अभनपुर क्षेत्र में बैंक मित्र और चॉइस सेंटर कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं डीडी नगर क्षेत्र में गैस एजेंसी मैनेजर से हुई लूट के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा था। मंदिरहसौद की इस वारदात में भी पुलिस अब बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद ले रही है।