6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Tarot Card Prediction July: जुलाई में बुलंद रहेंगे वृश्चिक और धनु राशि के सितारे, टैरो राशिफल में बाकी भी जानें अपना हाल

Tarot Rashifal July 2025: जुलाई महीना आपके लिए भाग्यशाली है या नहीं, इस उधेड़बुन में फंसे हैं तो पढ़िए जुलाई मासिक टैरो राशिफल तुला से मीन। इसमें टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रहीं हैं आपके भाग्य की हर गुत्थी का जवाब (Monthly Tarot Card Prediction July)

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Jun 30, 2025

Monthly Tarot Card Prediction July 2025

Masik Tarot Rashifal Tula Se Meen: मासिक टैरो राशिफल जुलाई 2025 (फोटो क्रेडिटः Pixabay)

Monthly Tarot Card Prediction July: टैरो कार्ड से आप अपने जीवन में घटने वाली प्रमुख घटनाओं का पूर्वानुमान जाकर समस्याओं का उपाय कर सकते हैं, जबकि शुभ फलों को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जुलाई 2025 आपके लिए कैसा रहेगा, ये टैरो कार्ड राशिफल में जानना चाहते हैं तो पढ़ें मासिक टैरो राशिफल जुलाई 2025 तुला से मीन राशि (July 2025 Masik Tarot Rashifal)


तुला मासिक टैरो राशिफल


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातक इस महीने बहुत ही शांत मन से विचार करने के बाद ही कोई फैसला लें। जल्दबाजी में किसी कार्य को करना नुकसानदायक हो सकता है। आप अपने कई कार्यों में छोटी समस्याओं और बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन आखिर में आप जो चाहेंगे वह मिल सकता है। इसलिए रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयास करें। अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दांपत्य जीवन में स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन आपको आनंद दे सकता है। भाई-बहनों के साथ गलतफहमी हो सकती है। भूमि संपत्ति और वाहन से संबंधित अभिलाषा पूर्ण हो सकती है ।

वृश्चिक मासिक टैरो राशिफल जुलाई 2025

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए जुलाई 2025 बेहतरीन साबित होने वाला है। आपको इस महीने अच्छी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। व्यापारियों को कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए महीना शुभ रहेगा। अधिकारी वर्ग से कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। आपको सलाह है कि आज वाहन संभाल कर चलाएं।

जुलाई टैरो राशिफल धनु राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि जुलाई 2025 का महीना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायक है आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। साथ ही आज आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों में बनी योजना आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। जरूरत पड़ने पर साथ के लोगों से सलाह लेने में संकोच न करें। निवेश के लिए भी समय शुभ है। राजनीतिक कार्य में भी सफलता मिलेगी। जो व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आप में से कुछ नए गुण और वाहन खरीद सकते हैं। आप में से कुछ को नई कार्य जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

मकर मासिक टैरो राशिफल जुलाई 2025

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने आपके आसपास के लोगों से बहस हो सकती है। यात्रा के कार्यक्रमों पर अचानक फैसले करने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बहुत ही सोच-विचार के बाद ही आपको किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपना व्यवहार लचीला रखें । बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर फैसला करें। उनसे आपको फायदा भी हो सकता है। आपकी आय ठीक ठाक ही रहेगी, लेकिन आप पेशे या व्यवसाय में लाभ कमा सकते हैं। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। पढ़ाई में बच्चे अच्छा कर सकते हैं जिससे देखकर आप बहुत खुश हो सकते है। आपके कुछ कार्य दूसरों के साथ दुश्मनी पैदा कर सकते हैं लेकिन फिर भी आपको सम्मान बना रहेगा। निजी संबंधों में अनबन हो सकती है।

ये भी पढ़ेंःJuly 2025 Tarot Horoscope: इन 4 राशियों के लिए गुडलक ला रहा जुलाई, टैरो कार्ड से जानिए भाग्य के संकेत

कुंभ राशि जुलाई टैरो भविष्यवाणी

टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना पारिवारिक मामलों में आपके पक्ष में रहने वाला है। आज पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वांछित सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में संबंध मध्यम रहेंगे। आपका अपनी संतान के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। प्रेमी जनों में संबंध मधुर बने रहेंगे मानसिक रूप से आप मजबूत और सफल रहेंगे। जीवन में कुछ अस्थायी बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोगों को नए दोस्त बन सकते हैं। साथ ही आपको नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। इस महीने विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुकूल सफलता प्राप्त करेंगे।

जुलाई टैरो राशिफल मीन राशि

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। इस महीने आपके शत्रु पक्ष कमजोर होंगे। व्यापार में उन्नति में मनोवांछित कार्य की पूर्ति होगी। परिवार और दूसरों से भी आपको मदद मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें उस महीने रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसलिए स्वास्थ्य में मामूली असुविधा होने पर भी तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा किसी के साथ दुश्मनी न करें।

#Rashifal-2025में अब तक