खर्चीले होते हैं पर आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
अंक ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म महीने की 6, 15, 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है और इस अंक 6 यानी मूलांक 6 पर शुक्र ग्रह का शासन होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोगों में प्रेम, करुणा और हमदर्दी की प्रधानता होती है। यह अंक 6 रचनात्मकता कला और सुंदरता का भी प्रतीक है। जिन लोगों का मूलांक 6 होता है वे धन संचय पर ध्यान नहीं देते, बहुत खर्च करते हैं। फिर भी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है।