
Rashifal Today 19 March 2025 Budhvar Rang panchami aaj ka rashifal: आज का राशिफल बुधवार 19 मार्च 2025 रंग पंचमी
Rang panchami aaj ka rashifal: रंगपंचमी आज का राशिफल 19 मार्च संकेत कर रहा है कि बुधवार को 7 राशि के लोगों की किस्मत खुल सकती है। इन्हें राधा कृष्ण और महाकाल का आशीर्वाद मिलेगा। इनकी आर्थिक तरक्की होगी, करियर में सफलता मिलेगी और क्या लाभ होगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल बुधवार 19 मार्च (Rashifal Today 19 March 2025)
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज का राशिफल मेष राशि बुधवार के अनुसार 19 मार्च को मेष राशि वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें, तभी मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।
नाम अक्षर और लकी नंबरः अ, ल, इ, लकी नंबर 1,8 और लकी कलर लाल।
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज का राशिफल वृषभ राशि 19 मार्च के अनुसार बुधवार को विदेश जाने के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। ब़ड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
नाम अक्षर और लकी नंबरः ब, व, उ, लकी नंबर 2, 7 और लकी कलर सफेद।
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज का राशिफल मिथुन राशि 19 मार्च के अनुसार बुधवार को राजकाज में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह न करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।
नाम अक्षर और लकी नंबरः क, छ, घ, लकी नंबर 3,6 और लकी कलर पीला।
Horoscope Today hindi Kark Rashi: दैनिक कर्क राशिफल 19 मार्च के अनुसार बुधवार को संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रूचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।
नाम अक्षर और लकी नंबरः ड, ह, लकी नंबर 4 और लकी कलर दूधिया।
Horoscope Today hindi Singh Rashi: दैनिक राशिफल सिंह राशि 19 मार्च के अनुसार बुधवार को नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
नाम अक्षर और लकी नंबरः म, ट, लकी नंबर 5, लकी कलर सुनहरा।
Horoscope Today hindi Kanya Rashi: दैनिक राशिफल 19 मार्च बुधवार के अनुसार अच्छे अवसर बार बार नहीं आते, मौके का फायदा उठाना बुधवार को आपके हाथ में हैं। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय रहेगा, कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग रहेंगे।
नाम अक्षर और लकी नंबरः प, ठ, ण, लकी नंबर 3,8 और लकी कलर हरा।
ये भी पढ़ेंः
Rang Panchami Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: बुधवार राशिफल तुला राशि के अनुसार विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रूके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदेही के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल रंगपंचमी पर आपको मिलेगा।
नाम अक्षर और लकी नंबरः र, त, लकी नंबर 2, 7 और लकी कलर सफेद।
Rang Panchami Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi बुधवार राशिफल वृश्चिक राशि 19 मार्च के अनुसार बुधवार को वृश्चिक राशि वालों की आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
नाम अक्षर और लकी नंबरः न, य, लकी नंबर 1, 8 और लकी कलर लाल।
Rang Panchami Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: बुधवार राशिफल धनु राशि 19 मार्च के अनुसार धनु राशि वालों को जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रूके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।
नाम अक्षर और लकी नंबरः भ, ध, फ, ढ लकी नंबर 9,12 और लकी कलर पीला।
ये भी पढ़ेंः
Makar Rashifal Aaj Ka: रंगपंचमी राशिफल मकर राशि के अनुसार बुधवार 19 मार्च को राजनीति में संभल कर निर्णय लें, आपकी एक गलती कॅरियर खत्म कर सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।
नाम अक्षर और लकी नंबरः ख, ज लकी नंबर 10, 11 और लकी कलर आसमानी।
Aaj Ka Rashifal Kumbh: रंग पंचमी राशिफल कुंभ राशि 19 मार्च के अनुसार बुधवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शानदार है। इस दिन कुंभ राशि वालों को मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
नाम अक्षर और लकी नंबरः ग, श, ष लकी नंबर 10, 11 लकी कलर आसमानी।
रंग पंचमी राशिफल मीन राशि 19 मार्च के अनुसार बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा, अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
नाम अक्षर और लकी नंबरः द, च, झ, थ लकी नंबर 9, 12 और लकी कलर पीला।
संबंधित विषय:
Updated on:
18 Mar 2025 06:04 pm
Published on:
18 Mar 2025 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
