11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal Today: कर्क राशि को निवेश से लाभ, मिथुन वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, पढ़ें-आज का राशिफल

Rashifal Today: आज का राशिफल 11 फरवरी 2024 में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 10, 2024

11febhoro.jpg

आज का राशिफल रविवार 11 फरवरी 2024

मेष राशि
विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।


वृषभ राशि
आप के किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता और तनाव रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।


मिथुन राशि
कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।


कर्क राशि
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।


सिंह राशि
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।


कन्या राशि
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

ये भी पढ़ेंः अगर कुंडली में हैं ये योग तो वैवाहिक जीवन में रहेगा प्यार बेशुमार


तुला राशि
दिन की शुरुआत प्रश्ननता के साथ होगी। रूका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।


वृश्चिक राशि
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।


धनु राशि
गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रूचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।


मकर राशि
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।


कुंभ राशि
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा, संतान सुख संभव है।


मीन राशि
धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।