
साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन 22 से 28 सितंबर 2024
Saptahik Rashifal 22 to 28 september 2024: नए सप्ताह में बुध गोचर से कन्या राशि में बुधादित्य योग बनेगा। इसका सभी राशियों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ेगा। साप्ताहिक भविष्यवाणी तुला से मीन में जानिए किन लोगों के लिए सबसे शुभ हैं अगले सात दिन और कुंभ राशि वालों को क्यों सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए..
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर 2024 के अनुसार तुला राशि वालों के लिए नया सप्ताह शानदार है। रचनात्मक कार्यों में आपकी अभिरूचि बढ़ेगी। संपर्क सूत्रों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। निवेश के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। मित्रों से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। शुक्रवार और शनिवार का समय विशेष शुभ होगा। संपत्ति के लेन-देन में लाभ मिलेगा। धन उधार लेने से आपको बचना चाहिए। लापरवाही की वजह से आपके कुछ आवश्यक काम टल सकते हैं। अपने काम को गम्भीरता से पूरा करें। रविवार और सोमवार का दिन कमजोर रहने की आशंका है।
पारिवारिक जीवनः तुला राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में तुला राशि के लोगों को विवादों को सुलझाने का मौका मिलेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग जरूर लें। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। अच्छे लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। इस सप्ताह वही काम करें जो आपको अच्छा लगता है। आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। गुस्से के कारण संबंध खराब होंगे। अपने स्वभाव में ठहराव रखें।
स्वास्थ्य जीवनः तुला राशि वालों की नए सप्ताह में सेहत कमजोर हो सकती है। गैस और कब्जियत की समस्या होने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी मंदिर में पुजारी को वस्त्र और अन्न का दान करें।
करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में ध्यान बनाए रखें। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। लेकिन ओवरटाइम करना पड़ सकता है। इससे थकान होगी। इधर आलस्य भी सताएगा। कर्मचारियों के साथ मतभेद कम होगा। पुरानी उधारी चुकानी पड़ सकती है। काम में परेशानी आएगी।
पारिवारिक जीवनः वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंधों को इस सप्ताह पारिवारिक सहमति मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। मन में उल्लास रहेगा, मनोबल बढ़ेगा। आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। रविवार, सोमवार और शनिवार समय बहुत अनुकूल रहेगा।
अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। बोलचाल की भाषा में संयम रखना होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। लोग आपके प्रति ईर्ष्यालु भाव रख सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें दोबारा सामने आने की आशंका है।
स्वास्थ्य जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह के बीच में वृश्चिक राशि वालों को एलर्जी और खांसी की समस्या हो सकती है। नारियल के खोपरे में शक्कर भरकर चींटियों को खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल 22 सितंबर से 28 सितंबर के अनुसार इस सप्ताह नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। नये सप्ताह में जॉब में उच्च पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
युवा वर्ग को करियर की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार से लेकर गुरुवार तक का समय बहुत ही शानदार बीतेगा। काम की अधिकता से नौकरीपेशा लोगों में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में धनु राशि वाले आत्म अवलोकन का प्रयास करें। इससे कमियां दूर करने में आसानी होगी। घर का माहौल काफी सुखद रहने वाला है। आप महंगी शॉपिंग का आनंद उठाएंगे। प्रदूषण के कारण समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।
महिलाओं से अच्छे संबंध रखें। सोच-समझकर काम करें और अपनी कमियों को उजागर न होने दें। बिना मांगें सलाह देना आपके लिए उचित नहीं होगा। जीवनसाथी से सहयोग लेने से पीछे न हटें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखना उचित होगा।
स्वास्थ्य जीवनः स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा, स्वयं पर भरोसा रखें। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल रहेगा। सप्ताह का आखिरी भाग धनु राशि वालों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। श्रीमद्भागवत गीता के सप्तम अध्याय का प्रतिदिन पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में आपको किसी आवश्यक कार्य पर धन खर्च करना पड़ेगा। किसी ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने का मन करेगा। रूकी पेमेंट मिल सकती है।
अनुभवी व्यक्तियों से विचार-विमर्श लाभदायक होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। फाइनेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स से अच्छा लाभ होगा। आयात-निर्यात संबंधी काम में नए अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। व्यक्तिगत काम में धन लाभ होगा। आपके प्रबंधन और कुशलता की प्रशंसा होगी। इस हफ्ते मकर राशि वाले कर संबंधी जटिलता में फंस सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः जीवन को सकारात्मक दृष्टि से समझने का प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें। कानूनी पचड़ों में फंसना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से काम प्रभावित हो सकते हैं।
कुछ लोग आपका समय बर्बाद करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको भविष्य के लिए आज से तैयारी करनी चाहिए वर्ना महत्वपूर्ण अवसर चूक सकते हैं। जीवन साथी पर क्रोध करने से बचें। रविवार और गुरुवार थोड़े कमजोर दिन रहेंगे।
स्वास्थ्य जीवनः सप्ताह की शुरुआत में सिरदर्द और बेचैनी महसूस कर सकते हैं। गाय को प्रतिदिन जौ और चारा खिलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 22 सितंबर से 28 सितंबर के समय में रूके हुए पुराने कार्य शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में नई पार्टनरशिप कर सकते हैं। नए सहयोगी मिलने से राहत मिलेगी।
मेडिकल, कृषि और उच्च तकनीक से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। नई परियोजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से आपका संपर्क हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को संभल कर निवेश करना चाहिए। काम में अनावश्यक देरी गुस्सा दिलाएगा।
पारिवारिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा, विचारों में परिपक्वता आएगी। धार्मिकस्थल पर जाने का विचार बनाएंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी।
नजदीकी रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। विपरीत जेंडर के लोगों से बहस न करें। पिता के साथ अच्छा संबंध रखें। अपना मनोबल बनाये रखें। रविवार और सोमवार का दिन सुखद नहीं है।
स्वास्थ्य जीवनः मीन राशिफल के अनुसार नए हफ्ते में शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। सुबह स्नान के बाद पितरों को प्रसन्न करने के लिए सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करें।
करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 22 सितंबर से 28 सितंबर का पहला भाग विशेष रूप से शुभ सिद्ध होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी होगी। अधिकारियों में छवि सुधरेगी। घर में कोई नयी वस्तु आ सकती है। विद्यार्थी इस सप्ताह पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे।
रूका हुआ सरकारी काम इस हफ्ते पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से कुछ ठीक नहीं रहेगी। दिखावटी खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पटरी से उतर सकती है। व्यापार से जुड़ी कोई नकारात्मक खबर आपको परेशान कर सकती है। नकारात्मक स्थितियों के कारण मूड कुछ खराब हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः नया सप्ताह मीन राशि वालों को ऐश्वर्य और वैभव प्रदान करेगा। पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। संतान के व्यवहार से आप आनंदित रहेंगे।
जीवनसाथी के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करें। पढ़ाई पर विशेष फोकस नहीं कर पाएंगे। वैवाहिक संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। इसीलिए विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में मीन राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी। भगवान शिव के मंदिर में जाकर प्रतिदिन घी के दीपक जलाएं।
Updated on:
22 Sept 2024 05:32 pm
Published on:
22 Sept 2024 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
