
साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 सितंबर 2024
Weekly Horoscope 22 to 28 September: नए सप्ताह में बुध गोचर होगा, 23 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे पहले 16 सितंबर से नवग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं। इससे यहां बुधादित्य योग बनेगा। यह शुभ योग कई लोगों को नौकरी, व्यापार और संवादकौशल जैसे कार्यों में शुभ परिणाम देता है, जिससे तरक्की, मान प्रतिष्ठा बढ़ती है। जबकि कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर भी पड़ता है। साप्ताहिक राशिफल में जानिएं कैसा रहेगा नया सप्ताह…
करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह का पहला भाग मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 22 से 28 सितंबर के सप्ताह में आपकी विनम्रता और सहजता के कारण बहुत से काम बन जाएंगे। इस सप्ताह व्यापार में लाभ होगा, मित्रों का साथ मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी। नगदी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये सप्ताह बहुत खास रहने वाला है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। ट्रेडिंग वाले निवेश में धन लाभ होगा। बुधवार और गुरुवार काफी सुखदायक रहेगा। खर्च आय से अधिक हो सकती है। किसी विशेष कारण से लोन लेना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मेष राशि वालों को बड़े भाई बहन से गिफ्ट मिल सकता है। कानूनी विवाद में जीत मिल सकती है। इस सप्ताह मेष राशि वालों को अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के रखरखाव में हाल बेहाल रहेगा। अपने अवगुणों पर पर्दा न डालें। लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार कमजोर होने की आशंका है।
स्वास्थ्य जीवनः 22 से 28 सितंबर के सप्ताह में मेष राशि वालों को छाती में कुछ पीड़ा हो सकती है। गरिष्ठ भोजन न करें। मेष राशि के छोटे बच्चों को चोट लगने की आशंका है। पीपल के वृक्ष की जड़ में दूध में काला तिल मिलाकर अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनःवृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 22 सितंबर 28 सितंबर के सप्ताह में नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिल सकता है। IT और सॉफ्टवेयर उद्योग से जुड़े लोगों को करियर में लाभ होगा। इस सप्ताह वृषभ राशि वाले अपने व्यक्तित्व में बदलाव की कोशिश करेंगे।
वकालत से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ होगा। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रूचि लेंगे। कार्यस्थल पर शिकायत हो सकती है। पदोन्नति के लटके मामले इस सप्ताह गति में आ सकते हैं। रविवार और शुक्रवार शुभ हैं।
पारिवारिक जीवनः वृषभ राशि के लड़के लड़कियां जो रिलेशनशिप में हैं, वो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग न मिलने से मन दुखी होगा, तनाव हो सकता है।
विरोधी आपके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। पिछली गलती आप पर भारी पड़ सकती है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। मन में स्थिरता कम रहेगी। शत्रु अचानक सक्रिय हो सकते हैं। इस दृष्टि से बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 22 से 28 सितंबर के बीच विशेषज्ञों की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। इस सप्ताह मिथुन राशि वाले अपनी स्किल बेहतर करने का प्रयास करेंगे। शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए नया सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा।
घर में नवीनीकरण और साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। सप्ताह के बीच में कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में लेन-देन में ठगी का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। धन उधार देना पड़ सकता है। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च होगा।
पारिवारिक जीवनः मन में संतोष की भावना रहेगी। प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाएंगे। प्रियजनों की भावनाओं का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य अच्छा रहेगा। स्पष्ट रूप से अपनी बात न रख पाने के कारण असुविधा होगी। बच्चों के व्यवहार से आपको लज्जित होना पड़ सकता है। लोगों से बातचीत में अपनी बातों और विचारों को लेकर अड़ें ना। शनिवार को थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य जीवनः स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। पीठ और कंधे के दर्द उभर सकते हैं। नित्य हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 22 से 28 सितंबर के बीच आपके कार्यकौशल के कारण नये काम में भी जल्दी और अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। कारोबार के लिए नई रणनीति पर काम करना पड़ सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर विचार करें। विदेशी पूंजी निवेश में सावधानी रखें। कोई बहुमूल्य वस्तु खो सकती है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आपके व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण रहेगा। घर और परिवार के विषय में काफी विचार करेंगे। विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प कर सकते हैं।
रविवार, सोमवार और शनिवार विशेष शुभ दिन रहेंगे। मन में अकारण भय रहेगा, अनजाने में लोग आपके विरोधी बन जाएंगे। अपनी योजनाओं को किसी को न बताएं। नजदीकी लोगों से धोखा खा सकते हैं। किसी के यहां न्योते में आपको जाना पड़ सकता है। छोटे भाई से नाराजगी हो सकती है।
स्वास्थ्य जीवनः प्रमेह रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या अधिक हो सकती है। सेहत अच्छी होने के बाद भी थोड़ा आलस्य रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का भोजन करने से बचें। बुधवार और गुरुवार को स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें। शनिवार को सात अनाज की रोटी गाय को खिलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में सिंह राशि वालों को करियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। करियर में बदलाव का मौका मिले तो चूकना ठीक नहीं होगा। कारोबार में विस्तार होगा। नए काम की योजना बनाएंगे, अमलीजामा भी पहना सकेंगे। सिंह राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए समय सर्वोत्तम है। गुरुवार तक का समय इस राश के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली है। विदेशी भूमि में कारोबार में कठिनाई आएगी। कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े लोगों से प्रसन्न रहेंगे। अपने प्रयासों में कमी न आने दें। आपसी संबंधों में नजदीकी आएगी। जीवनसाथी से रिश्ता अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती का मौका मिलेगा। धैर्य से काम करें। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की चिंता रहेगी। अनजान लोगों से ज्यादा संपर्क न रखें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। शुक्रवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है।
स्वास्थ्यः इस हफ्ते सिंह राशि वालों को पर्याप्त आराम नहीं मिलेगा। लेकिन दिनचर्या और कार्यप्रणाली को अव्यवस्थित न होने दें। मार्कण्डेय पुराण में वर्णित पितृ स्तुति का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नया सप्ताह मिला जुला रहेगा। नए सप्ताह में जॉब में आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। मार्केटिंग में सफलता मिलेगी।
घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रयोग करेंगे। व्यावसाय में सुधार होगा। लेकिन आय के स्रोतों में गतिरोध आ सकता है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
पारिवारिक जीवनः धर्म-कर्म और आध्यात्मिक विद्या की ओर रूझान बढ़ेगा। जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।
परिवार जनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन के लिए पर्याप्त समय निकालें वर्ना जीवनसाथी नाराज हो सकता है। रविवार और सोमवार को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
स्वस्थ्य जीवनः आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने आहार-व्यवहार को संतुलित रखें। मौसम बदलाव के कारण पेट दर्द भी हो सकता है। रक्तचाप और मानसिक पीड़ा से परेशान रहेंगे। गरीबों को भोजन के पैकेट बांटें।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Sept 2024 02:21 pm
Published on:
22 Sept 2024 02:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
