17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

June 2021 Monthly Horoscope (01 जून से 30 जून 2021): वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

जानें इस महीने ग्रहों का इशारा...
2 min read
Google source verification
Scorpio Monthly Horoscope of june 2021

Vrashikh Masik Rashifal of june 2021

आपकी जिंदगी का हर दिन जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह और हर माह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...

वृश्चिक मासिक राशिफल (Vrashikh Masik Rashifal)...

जून आपके लिए मिश्रित समय वाला महीना रहेगा। इस समय ज्यादा मेहनत आपको ज्यादा आय देगी, लेकिन इस समय किसी दूसरे के भरोसे रहना नुकसानदायक हो सकता है। यह समय विरोधियों से संभलकर रहने वाला भी है।वहीं इस समय ज्यादा खर्चा आपको तनाव दे सकता है, अत: खर्चों पर लगाम रखें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से जून माह आपके लिए अनुकूल नहीं है। अत: सेहत का खास ध्यान रखें। साथ ही कॅरियर के लिए इस मिलेजुले समय में आपको विश्वास और लगन से काम ही आगे बढ़ा सकता है। जून की शुरुआत में पति-पत्नी के बीच मतभेद बड़ सकते हैं।

जून का मध्य व्यापार के लिहाज से कमजोर रह सकता है। वहीं इस समय व्यापार साझेदार में उलझन हो सकती है, माह के अंत तक व्यापार की स्थिति सामान्य हो जाने की आशा है। वहीं ये समय कार्यक्षेत्र में भी बड़े उतार-चढ़ाव वाला रहने की संभावना है। शिक्षा के लिए समय अच्छा होने के बावजूद ग्रहों की दशा व दिशा के चलते इस समय सफलता के लिए परिक्षार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

जून के उत्तरार्ध में पारिवारिक जीवन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिश्रित फलदायी रहेगा। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना के चलते अतिथियों का आगमन भी संभव है। इस समय ससुराल पक्ष से भी अच्छे संबंध रहेंगे।

वहीं इस समय विदेश जाकर पढ़ने वालों की इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी ये समय समान्य रहेगा। इस समय आप अपने रिश्तों के प्रति वफादार रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए यह उतार-चढ़ाव से भरा समय हो सकता है, लेकिन धैर्य के साथ विवाद सुलझ जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग