29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 फरवरी को शुक्र के गोचर से बन रहा है मालव्य योग, इन 3 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान

Shukra Gochar 2023 यह मालव्य राजयोग 3 राशियों के लिए खुशखबरी देने वाला साबित होगा। उनका भाग्योदय करेगा। धन लाभ दिलाएगा। यह गोचर 12 मार्च को सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ऐसे में पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने शुक्र का गोचर किन तीन राशियों का बदलेगा भाग्य...किस्मत किन राशियों पर होगी मेहरबान...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 9 Feb 2023, 5:56 PM IST

shukra_gochar.jpg

Shukr Gochar 2023 शुक्र ग्रह को जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। इनके राशि परिवर्तन का भी शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 15 फरवरी को होने जा रहा है। शुक्र ग्रह 15 फरवरी को रात 8 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप पांडे के मुताबिक गुरुग्रह मीन राशि का स्वामी ग्रह है। वह भी अपनी राशि में ही उपस्थित है। ऐसे में मीन राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से शुक्र और गुरु की युति बनने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह मालव्य राजयोग 3 राशियों के लिए खुशखबरी देने वाला साबित होगा। उनका भाग्योदय करेगा। धन लाभ दिलाएगा। यह गोचर 12 मार्च को सुबह 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ऐसे में पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने शुक्र का गोचर किन तीन राशियों का बदलेगा भाग्य...किस्मत किन राशियों पर होगी मेहरबान...

ये भी पढ़ें: Guru Rahu Yuti 2023: जल्द बनेगा गुरु चांडाल योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क, इनके जीवन में मचेगी उथल-पुथल
ये भी पढ़ें:रहस्यमयी इस मंदिर में शिव की पूजा करने आते हैं देवी-देवता, इसे माना जाता है दुनिया खत्म होने का रास्ता

शुक्र गोचर 2023 के मालव्य योग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मिथुन Shukra Gochar 2023
शुक्र की गुरु के साथ युति से मालव्य राजयोग बन रहा है। मालव्य राजयोग के कारण इस राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। इन्हें कॅरियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वालों को बेतहाशा लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की और उन्नति के योग बन रहे हैं। पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि वालों की लाइफ में सुख-सुविधाएं भरपूर रहेंगी। इस दौरान आपको मकान या वाहन का सुख मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने का भी योग बन रहा है। शुक्र की कृपा से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Holaashtak Date होलाष्टक कब से हो रहे हैं शुरू, इन दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, वरना होंगे परेशान
ये भी पढ़ें: क्या आपने देखी है बरसाना की लड्डू होली? जानें आज भी कैसे निभाई जाती है नंदगांव की लड्डू होली की परम्परा

मीन Shukra Gochar 2023
मालव्य राजयोग से मीन राशि के लोगों को यश और कीर्ति मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने वाली है। सरकारी नौकरी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को विदेशी निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है। यह प्रस्ताव भाग्योदय करने में सहायक हो सकता है। विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है। सरकार से आपको लाभ पाने का योग है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। यदि लव लाइफ है, तो वह भी अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 : ये हैं महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए विशेष पांच मुहूर्त, ऐसे करें पूजा तो मिलेगा शुभ फल
ये भी पढ़ें:Phulera Dooj: फुलेरा दूज 21 को, जानें इसका महत्व, श्रीकृष्ण को खुश करने के लिए चढ़ाएं ये खूबसूरत फूल

धनु Shukra Gochar 2023
शुक्र के इस गोचर से मालव्य राजयोग के कारण नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है। इसमें उनका कद बहुत बड़ा हो सकता है। इससे आपका सामाजिक रूतबा बढ़ेगा और धन लाभ भी होगा। आमदनी बढऩे से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस समय भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। इस दौरान परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। या फिर घर पर ही कोई पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।