
Surya-Shani Yuti 2023: इन दिनों शनिदेव कुंभ राशि में हैं और फिलहाल अस्त हैं। वह आज से ठीक 30 दिन बाद 6 मार्च को उदित होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक यह अगले 30 दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। दरअसल 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस तरह पिता-पुत्र यानी सूर्य-शनि की युति बन जाएगी। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा तेज रहेगी और अस्त शनि की ऊर्जा थोड़ी कम हो जाएगी। ऐसे में सूर्य-शनि का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है।
यहां पढ़ें किस राशि पर रहेगा कैसा असर
मेष Surya-Shani Yuti 2023
जिन लोगों के विदेश से संबंधित कार्य फंसे हुए थे। वीजा या पासपोर्ट से जुड़ी समस्याएं आ रही थीं, वो अब दूर हो जाएंगी। सेहत के लिहाज से यह समय आपके अनुकूल रहेगा। ब्लड प्रेशर, घुटना, जोड़ या नसों से संबंधित बीमारियों में भी राहत मिलेगी। पेट से जुड़े रोग भी अगले 30 दिन तक आपको राहत देंगे।
वृषभ Surya-Shani Yuti 2023
वृषभ राशि वालों के प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। रुपए-पैसों से जुड़ी तंगी दूर हो जाएगी। कर्जों में कमी आएगी। संवाद-संचार के मोर्चे पर सुधार के योग हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी रिश्ते बेहतर होंगे। मां की तबियत में सुधार आ सकता है।
मिथुन Surya-Shani Yuti 2023
जितने भी दुख, दर्द या पीड़ा आप सह रहे थे, एक महीने के लिए आपको उनसे छुटकारा मिलने वाला है। आपको शुभ समाचारों मिलेंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। यात्राओं के योग बनेंगे। शत्रुओं से बचे रहेंगे। कार्यस्थल पर जिन लोगों से अनबन चल रही थी, उनसे भी रिश्ते सुधरेंगे।
तुला Surya-Shani Yuti 2023
कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। निवेश के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान निवेश से जुड़ी योजनाएं लंबे समय तक लाभ देंगी। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला रहेगा।
वृश्चिक Surya-Shani Yuti 2023
वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ढैय्या के चलते आप जिन भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, वो अगले एक महीने के लिए खत्म हो जाएंगी। छोटा-बड़ा व्यापार लाभ देने वाला रहेगा। पिता या मामा पक्ष से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। पिता से आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है।
कुंभ Surya-Shani Yuti 2023
लोहा, स्टील, जिम या बिल्डर से जुड़े कार्य करने वालों को अगले 30 दिन खूब लाभ मिलेगा। रुपए-पैसे के मामलों में फायदा होगा। यदि आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो, वो भी इस अवधि में पूरा हो जाएगा। हालांकि इस राशि वालों को इस दौरान सुनिश्चित करना होगा कि वे शनि मंदिर जाएं और काले कपड़े न पहनें।
Updated on:
07 Feb 2023 12:05 pm
Published on:
07 Feb 2023 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
