5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 27 जनवरी 2019: आज का दिन इन 6 राशि वाले जातकों के लिए रहेगा सर्वोत्तम

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 26, 2019

rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

वृषभ राशि: समय रहते कार्यों को पूरा करें। काम की अधिकता रहेगी। व्यस्त रहे मस्त रहें। व्यर्थ चिंता न करें। जो हुआ उसमें प्रसन्न रहें परमात्मा की इच्छा इसी में थी। धन लाभ संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आयेगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पुरे नहीं हो पायेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: व्यापार में लाभ के योग बन रहे है। कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे। धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी। सर्दी से ग्रसित रहेंगे।

सिंह राशि: आप के चिड़चिड़े व्यवहार से पुरे घर का माहोल ख़राब रहेगा। आप किसी की भावनाओं को नहीं समझते। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं नहीं तो आप अकेले रह जायेंगे। आदत बदले हालात स्वयं बदल जायेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि: लोग आप की आलोचना करेंगे। पारिवारिक यात्रा आनंदमय होगी। पुराना कर्ज आज उतर सकता है। नए मित्र बनेंगे। झूटे आरोपों में फंस सकते है। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि: अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आत्म विश्वास में बहुत कमी है कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले सकते। नित्य सूर्य को जल चड़ायें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: अपने रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। भवन कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होगा। अतिथियों का आगमन आज संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

धनु राशि: विवाह चर्चाओं में सफल होंगे। व्यापार में समय पर फैसला न लेने से नुकसान होगा। सुख साधनों पर खर्च होगा। पुराने निवेश से लाभ होने वाला है। लोन सम्बंधित समस्या का निदान होगा।

मकर राशि: व्यापारिक नये अनुबंध होंगे। कार्य कुशलता से सभी का दिल जित लेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है, जो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

कुम्भ राशि: प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। प्रशासनिक अधीकारियों के लिए समय व्यस्तता वाला है। राजनेतिक नए सम्बन्ध बनेंगे जो लाभप्रद रहेंगे। निजी संबंधों में मतभेद हो सकते है। सफ़ेद वस्तु का दान करें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि: दिन अनुकूल व्यतीत होगा।लंबे समय से अटके कार्य होंगे। किसी से मन की बात कहने क अवसर मिल सकता है। विदेश जाने में अवरोध आ सकते है । विद्युत उपकरण खरीदने के योग है।