5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन पर दोस्त ने दिया लॉटरी टिकट, खुली किस्मत तो निकले 8 करोड़ रूपये! पहले समझा था सिर्फ 83 हजार

Birthday Lottery jackpot: अमेरिका में जन्मदिन पर दोस्त से मिले लॉटरी टिकट ने शख्स को 8 करोड़ रूपये जिता दिए। वह पहले सिर्फ 83 हजार रूपये की जीत समझ रहा था, लेकिन लॉटरी सेंटर पहुंचते ही असली रकम का पता चला।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 05, 2026

8 Crore Lottery news

AI Image-(ChatGpt)

8 Crore Lottery: अमेरिका के इलिनॉय में एक शख्स का जन्मदिन उस वक्त जिंदगी का सबसे यादगार दिन बन गया, जब दोस्त से मिले लॉटरी टिकट ने उसे 10 लाख डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) का इनाम जिता दिया। खास बात यह रही कि शुरुआत में उसे अपनी जीत की असली रकम का अंदाजा ही नहीं था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वह टिकट को सिर्फ 1,000 डॉलर(करीब 94 हजार रूपये) का विजेता समझकर लॉटरी सेंटर पहुंचा था, लेकिन वहां कर्मचारियों ने बताया कि उसने 1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीता है। यह मामला इलिनॉय के ब्रैडवुड निवासी शख्स का है। UPI की रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी पत्नी ने जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में एक दोस्त ने उसे लिफाफे में कई लॉटरी टिकट गिफ्ट किए थे।

एक टिकट ने बदल दी किस्मत

इन टिकटों में से एक टिकट 8 अगस्त के इलिनॉय लॉटरी लोट्टो मिलियन 2 ड्रॉ का था। इस टिकट ने ड्रॉ के सभी छह विजेता नंबरों का सही मिलान किया। सभी छह नंबर मैच होने के बाद टिकट ने 1 मिलियन डॉलर का इनाम जीत लिया। विजेता ने इलिनॉय लॉटरी अधिकारियों से कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह वास्तव में इतनी बड़ी रकम जीत सकता है।

पहले लगा सिर्फ 1,000 डॉलर जीते हैं

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि टिकट चेक करने के बाद भी विजेता को अपनी असली जीत का पता नहीं चला। उसे लगा कि टिकट से उसे सिर्फ 1,000 डॉलर(करीब 94 हजार रूपये) मिले हैं। उसने अपने एक दोस्त से टिकट चेक करने को कहा। दोस्त भी टिकट पर मिली बड़ी जीत को पहचान नहीं पाया। विजेता ने बताया कि उस समय उसे लगा कि एक हजार डॉलर भी कम नहीं हैं, यह दिन शानदार रहा। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं था।

लॉटरी सेंटर पहुंचने पर खुला असली राज

इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ इलिनॉय लॉटरी के प्राइज सेंटर पहुंचा। दोनों यही मानकर गए थे कि उन्हें 1,000 डॉलर का इनाम मिलेगा। विजेता के मुताबिक, उन्होंने लॉटरी कर्मचारियों से कहा कि उन्होंने 1,000 डॉलर जीते हैं। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने टिकट दोबारा जांचने के बाद बताया कि इनाम 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) का है। यह सुनकर शख्स हैरान रह गया, जबकि उसकी पत्नी की आंखों से आंसू निकल आए। इसी टिकट की एक अन्य लाइन में दो नंबर मैच होने पर उसे अतिरिक्त 2 डॉलर भी मिले।

अब कार से लेकर क्रूज तक का प्लान

अचानक करोड़पति बने इस शख्स ने बताया कि वह जीत की रकम का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ कुछ खास चीजों पर करना चाहता है। वह हर साल परिवार से मिलने फ्लोरिडा जाता है और इस यात्रा पर भी पैसे खर्च करने की योजना है। इसके अलावा वह नई कार और गोल्फ कार्ट खरीदना चाहता है। दोनों पति-पत्नी अपनी शादी की 40वीं सालगिरह भी खास अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए दोनों क्रूज पर जाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

एक साल के भीतर करना होगा दावा

इलिनॉय लॉटरी के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, 600 डॉलर से अधिक और 1 मिलियन डॉलर तक के प्राइज क्लेम सेंटर पर अपॉइंटमेंट लेकर या डाक के जरिए क्लेम किए जा सकते हैं। लोट्टो के विजेताओं को अपने जीते हुए रकम का दावा ड्रॉ की तारीख से एक साल के भीतर करना होता है।