scriptRASHIFAL-09 October 2021: मां चंद्रघंटा के दिन इन 5 राशिवालों को होगा जबरदस्त फायदा, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार? | Today Horoscope 09 October 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

RASHIFAL-09 October 2021: मां चंद्रघंटा के दिन इन 5 राशिवालों को होगा जबरदस्त फायदा, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

locationभोपालPublished: Oct 08, 2021 03:26:10 pm

9 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

09-october_2021-rashifal.jpg

09october 2021-Rashifal

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 9 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Rashi Parivartan August 2021
Aries Daily Horoscope 09 October 2021 आज का मेष राशिफल
आज किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा।
Taurus Daily Horoscope 09 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं।
Read more – शारदीय नवरात्र का पूजा विधान

Gemini Daily Horoscope 09 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
प्रतियोगिता में सफल होंगे। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव हैं। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
Cancer Daily Horoscope 09 October 2021 आज का कर्क राशिफल
आज नकारात्मक सोच हावी रहेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।
Read more – Weekly Horoscope (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021): कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर 2021 का यह सप्ताह

August 2021 rashi parivartan
Leo Daily Horoscope 09 October 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने प्रोफेशन से आप नहीं खुश हैं, तो अभी इंतजार करें समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
Virgo Daily Horoscope 09 October 2021 आज का कन्या राशिफल
जरूरतमंद लोगों की मदद करें। पैसों का लेन देन संभव। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।
Read more – Shukra ka Rashi parivartan: शुक्र का राशि परिवर्तन, 2 अक्टूबर 2021 को जानिये इसका असर?

Libra Daily Horoscope 09 October 2021 आज का तुला राशिफल
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।
Scorpio Daily Horoscope 09 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
जो भी करे दिल से करें। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।
Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 09 October 2021 आज का धनु राशिफल
कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे वे आज आपके कार्यो की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय किसी को न दें।

Capricorn Daily Horoscope 09 October 2021 आज का मकर राशिफल
मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। ध्यान रखें आपके अपनों को आपकी जरूरत हैं। तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घुमने चले जाएं।
Read more – Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

Aquarius Daily Horoscope 09 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आज कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। लेकिन उन्नति में बाधा आएगी। यात्रा सुखद रहेगी। अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है।
Read more – शारदीय नवरात्रि 2021- मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

Pisces Daily Horoscope 09 October 2021 आज का मीन राशिफल
संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव। नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो