scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 16 April 2021: शुक्रवार को बदल जाएगी इन राशियों के भाग्य की चाल, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल? | Today Horoscope 16 April 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 16 April 2021: शुक्रवार को बदल जाएगी इन राशियों के भाग्य की चाल, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल?

locationभोपालPublished: Apr 15, 2021 04:30:02 pm

Daily Horoscope: आज चतुर्थी तिथि 06:05 PM तक उसके बाद पञ्चमी : 16 April 2021 Rashifal Today in Hindi

16 april 2021 ka rashifal

horoscope of 16 april 2021

आज साल 2021 में अप्रैल की 16 तारीख को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्य गुरु माना जाता है। शरीर में यह कमर से नीचे के भाग तो वहीं कुंडली में भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन माता संतोषी व वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।
आज का 16 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। नए संबंधों में नजदीकी बढेंगी किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा।यात्रा हो सकती है।

आज का 16 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने कॅरियर में बदलाव लाना चाहते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। वैवाहिक अडचने दूर करने के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा।

आज का 16 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिन्तित रहेंगे।

आज का 16 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने बच्चो से मित्रवत व्यवहार करें। आपकी मनमर्जी से नुकसान हो सकता है।

Read more – घर में आने से पहले मां लक्ष्मी देती हैं ये खास संकेत

devi_maa_lakshmi2.jpg
आज का 16 April 2021 सिंह राशिफल ()
नए व्यापारिक सौदे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति संभव। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। आप की जीभ सुधार लें जीवन खुद-ब-खुद सुधर जाएगा।

आज का 16 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
संतान के कार्यों में व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। आप कभी एक मत नहीं रहते। उचित होगा अनी आदत बदलें।

आज का 16 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

आज का 16 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभांवित होंगे।विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है।

आज का 16 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यापार में बदलाव की स्थिति के बीच आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

Read more – Nav Samvatsar 2078 Astrology: 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहे नवसंवत्सर 2078 का प्रभाव और भविष्यवाणी
आज का 16 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज मानसिक तनाव में शांति मिलेगी। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं। वह आज मिल सकता है।

आज का 16 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढेगी। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं।

आज का 16 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। अतिथियों का आगमन होगा। आज के सारे काम अटके रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो