30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे घरों में हमेशा बना रहता माता लक्ष्मी का साथ, क्या आप भी चाहते हैं भाग्य की देवी का आशीर्वाद

घर में इन चीजों को लेकर अभी से हो जाएं जागरूक, भूलकर भी न करें ये गलती...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 11 Dec 2020, 3:52 PM IST

Goddess Mata Lakshmi resides at home, so just follow these things

Goddess Mata Lakshmi resides at home, so just follow these things

आज के समय में हर व्यक्ति अपने पास जल्द से जल्द अत्यधिक पैसा यानि धन चाहता है, लेकिन माता लक्ष्मी की कृपा लगातार नहीं बने रहने के कारण या तो अत्यधिक मेहनत के बावजूद आपके पास पैसा नहीं आता या आ भी जाए तो घर में पैसा टिक ही नहीं पाता। इसका कारण घर में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास नहीं होने को माना जाता है।

जानकारों के अनुसार यूं तो हर कोई अपने घर में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास चाहता है, इसके तहत वह कई प्रकार की कोशिशें भी करता है। लेकिन कुछ चीजें जानकारी के अभाव में उनकी इन सारी कोशिशें बेकार हो जाती है। कारण ये है कि अनजाने में कुछ ऐसी स्थिति हम घर पर ही बना लेते हैं, जिसे नापसंद करते हुए माता लक्ष्मी या तो रूठ जाती हैं, या घर में रूकती ही नहीं हैं।

जानकारों के अनुसार यूं तो घरों में कई ऐसी चीजें भी रह जातीं हैं, जिनकी लंबे समय तक या तो जरूरत ही नहीं पड़ती या हमारे भूल जाने से ये चीज धीरे धीरे कबाड़ में तक बदल जाती है। जिसकी हमें जानकारी तक नहीं हो पाती। वैसे तो तकरीबन हर हिंदू दिवाली के समय घर की साफ-सफाई करता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के अलावा भी बाकि समय घर में पड़ी कई चीजें लगातार हमारे होने वाले कार्य में अपनी नकारात्मक शक्ति से अवरोध उत्पन्न करती रहती हैं। लेकिन इस बारे में अनजान होने से हमें इसका पता ही नहीं चलता...

दरअसल मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी उन्हीं के घर में कृपा बरसाती हैं, जिनके घर में साफ-सफाई रहती है। ऐसे घरों में माता लक्ष्मी का साथ हमेशा बना रहता है, इसलिए धर्म व ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर व्यक्ति को अपने घर की सुख, समृद्धि एवं शान्ति के लिए अपने घर और दुकान की साफ़-सफाई करते रहना चाहिए और टूटे-फूटी, पुरानी चीजों को बाहर हटा देना चाहिए ताकि धन की देवी लक्ष्मी घर में वास करें और घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो, क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत पसंद होती है।

माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास उन घरों में नहीं होता है, जहां पर गंदगी और अशुभ चीजें हों। चलिए जानते हैं साफ सफाई करते समय हमें किन-किन सामानों को घर से बाहर कर देना चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी हमसे नाराज न हो और हम पर लगातार अपना आशीर्वाद बनाए रखें...

: किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को जरूर किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें।

: घर या दुकान में टूटा फर्नीचर रखना अशुभ होता है, कहते हैं कि घर का फर्नीचर टूटा-फूटा होने से नेगेटिव एनर्जी का वास होता है।

: समय समय पर घर की छत साफ करें और पहले से पड़े हुए कूड़ा-कबाड़ या प्रयोग में न लाया जाने वाले सामान को घर से बाहर कर दें।

: टूटे बर्तनों का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है, माना जाता है कि टूटे बर्तनों के इस्तेमाल करने से धन-संपदा में बरकत नहीं होती है . ऐसे में दिवाली की सफाई में घर के टूटे बर्तनों को बाहर हटा दें।

: घर में पड़े पुराने जूते और चप्पलों से कारण घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है, ऐसे में दिवाली की सफाई में घर में पड़े पुराने जूते और चप्पलों को बाहर फेंक दे।

: घर में खराब या बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार, बंद घड़ी उन्नति में बाधा डालती है।

: यदि आपके घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा रखा है या फिर आपकी खिड़की में टूटे हुए शीशे लगे हैं, तो उसे तुरंत घर से बाहर करें और उसकी जगह नया शीशा लगवाएं। घर पर टूटा शीशा रखना अशुभ माना जाता है।